भीलवाड़ा: सांवरिया बस्ती में 10 साल बाद पहुंचा नल का पानी, लोगों में उत्साह
भीलवाड़ा की सांवरिया बस्ती में विधायक कोष से पाइप लाइन बिछाने के बाद जलापूर्ति शुरू हुई, स्थानीय निवासियों ने शिव पूजा कर खुशी जताई।

भीलवाड़ा की सांवरिया बस्ती में 10 वर्ष बाद नलों में पानी आने पर प्रसन्नता व्यक्त करतीं स्थानीय महिलाएं और जल पूजन का दृश्य।
भीलवाड़ा 23 फरवरी: भीलवाड़ा शहर के मध्य काशीपुरी 100 फिट रोड के आगे वाल्मीकि नगर के पास 150 सौ परिवारों की बस्ती में पिछले 10 वर्षों से लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे थे।
बस्तीवासियों का लंबा संघर्ष और परेशानियां
- सांवरिया बस्ती के निवासी रोजाना पीने का पानी के लिए दर-दर की ठोकर खा रहे थे।
- आसपास के पनघट से पीने का पानी लाना पड़ता था, जिससे रोजाना पूरे परिवार को भयंकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
- इससे समय और रुपया दोनों का नुकसान हो रहा था और परिवार मानसिक तनाव में थे।
समधान के लिए किए गए भागीरथी प्रयास
इसके स्थायी समाधान के लिए भाजपा नेता राजस्थान जन मंच अध्यक्ष कैलाश सोनी के भागीरथी प्रयासों से भीलवाड़ा शहर विधायक अशोक कोठारी के विधायक कोष से पाइप लाइन सांवरिया बस्ती की प्रत्येक गली में पहुंचाई गई। मंच अध्यक्ष ने बस्ती वालों को नल के कनैक्शन के लिए प्रेरित कर जलदाय विभाग में पैसे जमा कराए।
उसके बावजूद भी पानी नहीं आया तो मंच अध्यक्ष सोनी ने इसकी जानकारी दी, तो जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता किशन खोईवाल के पूर्ण सहयोग से आज सांवरिया बस्ती में पीने का पानी नल में आया।
प्रथम जल भगवान शिव को अर्पित और उत्सव का माहौल
जैसे ही नलों में पानी आया, महिलाएं खुशी से झूम उठीं। सभी महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ का जयकारा लगाकर नृत्य किया और भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। सांवरिया बस्ती के नलों से आया पीने के पानी का प्रथम जल का लोटा शिव जी को अर्पित किया।
कैलाश सोनी का वक्तव्य
भाजपा नेता राजस्थान जन मंच अध्यक्ष कैलाश सोनी ने कहा कि:
"सांवरिया बस्ती में सभी परिवार अल्प आय वर्ग के हैं और पिछले 10 वर्षों से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे थे लेकिन अब स्थाई समाधान होने से वर्षों तक पीने का पानी सहज सुलभ घर में उपलब्ध हो सकेगा।"

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
