✕
भीलवाड़ा: त्रिवेणी संगम पर संत रविदास जयंती आयोजित, मंदिर हेतु ₹13 लाख की घोषणा
By Rajesh Toshniwal, BhilwaraPublished on
मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल की उपस्थिति में 649वीं जयंती मनाई गई, जहां सामुदायिक भवन और मंदिर निर्माण के लिए विभिन्न भामाशाहों ने सहयोग राशि घोषित की।

x
भीलवाड़ा के त्रिवेणी संगम पर आयोजित संत रविदास जयंती समारोह के दौरान मंचासीन मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल, सचिव जीवन ऐरवाल और समाज के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी।
भीलवाड़ा - ऐरवाल रैदास समाज गुरु रविदास मंदिर निर्माण समिति के तत्वाधान में संत शिरोमणी रविदास जी महाराज की 649वीं जयंती का भव्य आयोजन त्रिवेणी संगम, भीलवाड़ा में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल रहे तथा अध्यक्षता सचिव जीवन ऐरवाल ने की।
मंचासीन अतिथि और गरिमामयी उपस्थिति समारोह में समाज और राजनीति के विभिन्न वरिष्ठ पदाधिकारी मंचासीन रहे: रैदास महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामस्वरूप अहिरवार।
अहिरवार/ऐरवाल समाज संघ, भारत के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष प्रभुलाल ऐरवाल एडवोकेट। प्रान्तीय ऐरवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जुगल किशोर वर्मा। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल धोलिया, भाजपा नेता अनील पारीक और सरपंच हरजी राम रायका। सामुदायिक भवन एवं मंदिर निर्माण हेतु बड़ी घोषणाएं मन्दिर निर्माण समिति सचिव जीवन ऐरवाल ने बताया कि त्रिवेणी संगम पर सामुदायिक भवन और मन्दिर निर्माण हेतु कुल 13 लाख की घोषणा की गई: त्रिवेणी संगम पर 5 लाख के विधायक कोष से ऐरवाल समाज का सामुदायिक भवन तैयार होगा। डॉ. रामस्वरूप अहिरवार (प्रदेश अध्यक्ष) ने 1 लाख 51 हजार की घोषणा की। जुगल किशोर वर्मा ने 51 हजार, अनील पारीक द्वारा 11 हजार की घोषणा। गिरिराज जी धोनिया ने 21 हजार व 5 हजार ईंटें, मोहनलाल धोलिया ने 21 हजार और प्रभुलाल ऐरवाल एडवोकेट ने 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। इसके साथ ही, कोटा में निर्माणाधीन समाज के छात्रावास हेतु मन्दिर निर्माण समिति द्वारा 21 हजार का सहयोग प्रदान किया गया तथा दीनदयाल ऐरवाल डाबी द्वारा 1 लाख 25 हजार की घोषणा की गई। सामाजिक समरसता और विचार विधायक गोपाल खंडेलवाल और अन्य वक्ताओं ने संत रविदास जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला: "संत रविदास जी ने अपने उपदेशों से सामाजिक समरसता स्थापित की है और संत परम्परा का निर्वाहन करते हुए समाज में समरसता कार्य किया है।" - गोपाल खंडेलवाल विधायक ने सभी समाजों को एक जुट रहने की बात कही। डॉ. रामस्वरूप अहिरवार ने सामुदायिक भवन की घोषणा के साथ-साथ उपस्थित समस्त धर्मप्रेमियों को संविधान की कॉपी भेंट की। सांस्कृतिक कार्यक्रम और भव्य स्वागत जयंती एवं भव्य भजन समारोह में आए हुए अतिथिगणों का स्वागत अध्यक्ष धनराज मंगरोप, सचिव जीवन कालूखेड़ा व कोषाध्यक्ष मांगीलाल खाचरोल तथा समाज के कई भामाशाहों व कमेटी सदस्यों द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ किया गया।
मनोरंजन हेतु गुरु रविदास जी के भजनों पर कृष्णा रणधवल डांसर, सपना भीलवाड़ा और हास्य कलाकार साँवर सेन ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। उपस्थित गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता कोषाध्यक्ष मांगीलाल के अनुसार कार्यक्रम में अनिल पारीक, सरपंच हरजी राम रायका, कैलाश चन्द्र तेली, श्याम लाल अहीर, जुगल सर, बलराम अहिरवार, राजू लाल सुथार जैसे कई भाजपा नेता उपस्थित थे। सेवा कार्य में निम्नलिखित पदाधिकारियों ने योगदान दिया: शिव लाल मांडल, हेमराज रलायता, इंजी. नंदलाल नंदराय, महाराज रोडु लाल, श्रवण लाल बीगोद, कन्हैया लाल बाड़ी। जगदीश मांडल, कवर लाल, दीपक, भेरूलाल, रमेश, प्रभुलाल, प्रेमशंकर, राजेन्द्र, मोनू, रामनारायण, चंपा लाल और दीपक वर्मा। मन्दिर निर्माण समिति अध्यक्ष धनराज एवं सम्पूर्ण कमेटी ने समस्त भामाशाहों का आभार व्यक्त किया।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
Next Story
Related News
X
