जेयष्ठ माह की भीषण गर्मी से त्रस्त भीलवाड़ावासियों को शीतलता प्रदान करने के उद्देश्य से शनिवार को गोलप्याउ के पास स्थित श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर परिसर के बाहर हजारों श्रद्धालुओं और राहगीरों को निःशुल्क शीतल छाछ वितरित की गई।

श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर की ओर से आयोजित इस सेवा कार्य का शुभारंभ सुबह करीब 11 बजे मंदिर परिसर के बाहर किया गया। आयोजन की प्रेरणा महामंडलेश्वर बाबूगिरीजी महाराज से प्राप्त हुई, जिनके सानिध्य में हनुमानजी महाराज के भक्तों के सहयोग से छाछ वितरण प्रारंभ हुआ।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री युनूस खान, श्री शिव महापुराण कथा आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी, श्री राम कथा सेवा समिति के अध्यक्ष गजानंद बजाज एवं समाजसेवी प्रकाश छाबड़ा द्वारा पूजा-अर्चना कर किया गया। पूजा से पूर्व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया तथा जय श्रीराम एवं संकटमोचन हनुमानजी महाराज के जयकारों से परिसर गूंज उठा।

इसके पश्चात महामंडलेश्वर बाबूगिरीजी महाराज ने पूर्व मंत्री युनूस खान सहित उपस्थित भक्तों के साथ राहगीरों को छाछ पिलाकर सेवा कार्य की शुरुआत की। क्षेत्र से गुजरने वाले हजारों लोगों ने मौके पर पहुंचकर शीतल छाछ का सेवन किया और भीषण गर्मी से राहत की अनुभूति की।

इस आयोजन के लिए सरस डेयरी से 5,000 लीटर छाछ का टैंकर मंगवाया गया था, जिसके माध्यम से 10,000 से अधिक लोगों को शीतल छाछ वितरित की गई। भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर के बाहर छाया की विशेष व्यवस्था भी की गई, जिससे लोगों को सुविधा मिली।

कार्यक्रम के सफल संचालन में मंदिर ट्रस्ट के महावीर अग्रवाल, रमेश बंसल, सांवरमल बंसल, पीयूष डाड, पार्षद ओम पाराशर, रजनीकांत आचार्य, रामेश्वरलाल ईनाणी, राजेश कुदाल, बाबूलाल टांक, कांतिलाल शाह, मंजू पोखरना, अलका जोशी, गोपीकृष्ण पाटोदिया, पंडित देवेन्द्र शास्त्री सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

छाछ वितरण कार्यक्रम के मुख्य सहयोगियों में हेमन्त पुरी, दीपक सिंधी, मुकेश मनिहार, गगन जैन, दिलीप कोगटा, अमित डागा, गजानंद बजाज, पीयूष डाड, कन्हैयालाल स्वर्णकार, राधेश्याम सोमानी, पिंकेश पुरी, मनोज भारद्वाज, अभिषेक मीणा, भूपेन्द्र जैन, सूरजकरण चौधरी, भानूप्रताप सिंह राणावत, हेमंत धाकड़, सुखदेव तेली सहित अन्य शामिल रहे।

अतिथियों का स्वागत महामंडलेश्वर बाबूगिरीजी महाराज द्वारा दुपट्टा ओढ़ाकर किया गया। शीतल छाछ का वितरण दोपहर तक निरंतर चलता रहा।

गौरतलब है कि श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर के महामंडलेश्वर बाबूगिरीजी महाराज की प्रेरणा से मंदिर परिसर समय-समय पर मानव सेवा कार्यों में अग्रणी रहता है। हनुमान जयंती, जन्माष्टमी एवं अन्नकूट जैसे अवसरों पर भी भव्य आयोजनों के साथ अनेक सामाजिक एवं सेवा कार्य किए जाते रहे हैं, जो क्षेत्र में सेवा और समर्पण की परंपरा को निरंतर सशक्त करते हैं।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story