भीलवाड़ा शहर के मुख्य डाकघर के सामने स्थित श्रीसंकटमोचन हनुमान मंदिर में आषाढ़ मास की पूर्णिमा के अवसर पर 29 जुलाई को गुरू भक्ति की प्रेरणा देने वाला गुरूपूर्णिमा महोत्सव महामंडलेश्वर बाबूगिरीजी महाराज के सानिध्य में भक्तिपूर्ण माहौल में उत्साह के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर भक्तों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

गुरूपूर्णिमा के अवसर पर सुबह 9 बजे से भक्तों द्वारा गुरू पूजन शुरू होगा। श्रद्धालु गुरू के रूप में महामंडलेश्वर बाबूगिरीजी महाराज का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इस दौरान भक्तों को गुरू दीक्षा भी प्रदान की जाएगी।

महोत्सव के दौरान श्रीहनुमानजी की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। गुरूपूर्णिमा के अवसर पर मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का भी आयोजन रखा गया है।

मंदिर ट्रस्ट के रमेश बंसल, सांवरमल बंसल और महावीर अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष गुरूपूर्णिमा पर संकटमोचन हनुमान मंदिर में भीलवाड़ा शहर तथा आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु गुरू पूजा के लिए पहुंचते हैं। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए आयोजन की तैयारियां उत्साहपूर्वक की जा रही हैं।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story