भीलवाड़ा में संगम फैक्ट्री में कार्यरत एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद परिजनों और श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। परिजनों ने प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही बरतने और दुर्घटना की सूचना छिपाने का आरोप लगाते हुए मृतक के परिवार को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष धनराज सिंह ने बताया कि मृतक राजेंद्र सिंह (53) पुत्र हासियास संगम फैक्ट्री में बॉयलर पर कार्यरत थे। 24 तारीख को चुनाव के दिन वह अपने गांव से ड्यूटी पर आने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में उनके साथ दुर्घटना हो गई, जिसमें उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।

हादसे के तुरंत बाद राजेंद्र सिंह को भीलवाड़ा के बांगड़ अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें उदयपुर रेफर कर दिया। उदयपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान कल रात उनकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद फैक्ट्री प्रबंधन की भूमिका को लेकर परिजनों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। परिजनों और करणी सेना के सदस्यों का आरोप है कि वे सुबह संगम फैक्ट्री पहुंचे और अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी मांगी तो प्रबंधन ने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी होने से इनकार कर दिया। जबकि मृतक के रिलीवर ने रात 10 बजे ही फैक्ट्री के गेट पर सूचना दे दी थी कि राजेंद्र सिंह का एक्सीडेंट हो गया है और वह ड्यूटी पर नहीं पहुंच पाएंगे।

परिजनों का आरोप है कि दुर्घटना की सूचना मिलने के बावजूद प्रबंधन ने उन्हें सही जानकारी नहीं दी और मामले को छिपाने का प्रयास किया। इसको लेकर फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही और परिजनों से झूठ बोलने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

परिजनों के अनुसार, राजेंद्र सिंह अपने पिता के इकलौते पुत्र थे और उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिवार के सामने अब बच्चों के पालन-पोषण की चिंता खड़ी हो गई है। ऐसे में परिजनों और समाज के लोगों ने प्रशासन तथा फैक्ट्री प्रबंधन से परिवार को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की पुरजोर मांग की है। कर्मचारी की मौत के बाद अब पूरा मामला मुआवजे की मांग और फैक्ट्री प्रबंधन पर लगे आरोपों को लेकर गरमा गया है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story