महोत्सव की भव्य तैयारियाँ और विशिष्ट अतिथि

इससे जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। भीलवाड़ा में पहली बार आयोजित हो रहे ‘सनातन कुंभ’ के साक्षी बनने ओर आशीर्वाद प्रदान करने के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ो संत-महात्मा आएंगे तो कई प्रमुख राजनेता ओर जनप्रतिनिधि भी इस आयोजन में शामिल होंगे।

  • राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े 20 फरवरी को दोपहर 1.45 बजे भीलवाड़ा पहुंच महोत्सव में शामिल होंगे।
  • राज्यपाल का दौरा तय होने पर आज बुधवार को जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
  • महंत स्वरुप दास उदासीन, महंत हनुमान राम उदासीन, संत अर्जुनदास, संत सरूपदास, संत हंसदास, संत गोविंदराम, संत प्रकाशानंद, संत ओम उदासी ने संतो की आवास व्यवस्था की सेवा संभाली।

कलश यात्रा और श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने बताया कि "आठ दिवसीय सनातन मंगल महोत्सव का आगाज कल गुरूवार सुबह 9 बजे श्रीमद् भागवत महापुराण कलश यात्रा से होगा।"

  • कलश यात्रा पोस्टऑफिस के सामने स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर पहुचेंगी।
  • कलश यात्रा में हजारों महिलाएं मंगल कलश सिर पर धारण करके लेकर चलेगी तो बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल होंगे।
  • महोत्सव के पहले दिन से ही दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक श्रीधाम वृन्दावन के कथा व्यास डॉ. श्यामसुन्दर पाराशर के मुखारबिंद से श्रीमद भागवत कथा का वाचन होगा।
  • पहले दिन व्यास पीठ पर श्रीमद् भागवत की स्थापना के साथ श्रीमद् भागवत महात्म्य मंगलाचरण कथा प्रारंभ होगी।

प्रतिदिन आयोजित होने वाले धार्मिक अनुष्ठान

महोत्सव में विश्व शांति, सर्व संकट निवारण एवं विश्व कल्याण की भावना से निम्नलिखित कार्यक्रम आयोजित होंगे:

  • प्रतिदिन सुबह 8 बजे से वैदिक अग्नि अनुष्ठान पंचकुण्डीय श्री विष्णु महायज्ञ होगा।
  • प्रतिदिन सुबह 8 बजे से श्री अष्टोतर शत (108) भागवत मूल पाठ एवं शतचण्डी पाठ होगा।
  • महोत्सव के दौरान अनवरत अखण्ड श्रीमद् भगवतगीता पाठ, श्री रामचरितमानस पाठ, श्रीचंद सिद्धांत सागर पाठ, अखण्ड श्री रामनाम संकीर्तन होगा।
  • काशी के यज्ञाचार्य कामेश्वरनाथ तिवारी के सानिध्य में यज्ञ सम्पादन एवं चारों वेद के मूल पाठ का पारायण होगा।
  • प्रतिदिन शाम 7 बजे से श्रीधाम वृन्दावन के रसिकाचार्य कुंजबिहारी शर्मा श्री निकुंज बिहारी रासलीला मण्डल के लीलाकारों द्वारा रासलीला का आयोजन होगा।
  • प्रतिदिन शाम 6 बजे से काशी की तर्ज पर गंगा आरती का आयोजन होगा।

शोभायात्रा से दिखेगी सनातन एकता की झलक

इन सभी कार्यक्रमों की पूर्णाहुति 25 फरवरी को होगी। दीक्षा दान समारोह की पूर्व संध्या पर 25 फरवरी को भव्य संत दर्शन एवं सनातन शोभायात्रा का आयोजन होगा।

"इस आयोजन के माध्यम से संत दर्शन के साथ सनातन एकता की झलक भी दिखेगी।" भीलवाड़ा के अयोध्यानगर (शहीद चौक) से प्रारंभ होने वाली शोभायात्रा में दीक्षार्थी बंधुओं, संत महापुरूषों के साथ नगर प्रभात फेरी मण्डलियां शामिल होगी। शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु भाई बहन शामिल होकर सनातन एकता प्रदर्शित करेंगे। शोभायात्रा नगर परिक्रमा करते हुए हरि शेवा धाम पहुंच सम्पन्न होगी।


दीक्षा दान समारोह एवं संत समागम

सनातन मंगल महोत्सव के अंतिम दिन दीक्षा दान समारोह एवं संत समागम का मुख्य आयोजन 26 फरवरी को सुबह 9 बजे से हरि शेवा धाम परिसर में बने विशाल पांडाल में होगा। इसमें तीन दीक्षार्थी ब्रह्मचारी इन्द्रदेव, कुनाल एवं सिद्धार्थ को विधिपूर्वक दीक्षा प्रदान की जाएगी। इसके बाद श्रद्धालुओं का समष्टि भण्डारा दोपहर 1 बजे से अग्रवाल उत्सव भवन परिसर में होगा।

समारोह में निम्नलिखित महान संतों का सानिध्य प्राप्त होगा:

  • उदासीन कार्ष्णि पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी गुरूशरणानंद महाराज रमणरेती मथुरा।
  • परम त्यागी महामंडलेश्वर बाबा कल्याणदास महाराज अमरकंटक।
  • गुरू गंगेश्वरधाम के अध्यक्ष महामंडेलश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज।
  • श्री रैवासा वृन्दावन धाम के श्री अग्रपीठाधीश्वर मलूकपीठाधीश्वर स्वामी श्री राजेन्द्रदास देवाचार्य महाराज।
  • देवभूमि भारत के कई अन्य महान संत महात्मा।

मर्यादा, व्यवस्था और सेवा कार्य

भीलवाड़ा के विभिन्न धर्मस्थलों व मंदिरों के महन्त महात्माओं का भी पूरा सहयोग इस आयोजन में प्राप्त हो रहा है। महामंडलेश्वर ने स्पष्ट किया कि "सनातन मंगल महोत्सव का आयोजन पूरी तरह सनातन धर्म की मर्यादा ओर गरिमा के अनुरूप होगा ओर हर आयोजन सनातन संस्कृति के आध्यात्मिक स्वरूप की झलक प्रस्तुत करने वाला होगा।"

  • आयोजन में शामिल होने वाले श्रद्धालु भक्तों को सनातन संस्कृति मर्यादानुसार वस्त्र धारण करने होंगे।
  • देश विदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए शहर में कई स्थानों पर स्वागत द्धार बनाए गए है।
  • सैकड़ो सनातन धर्मावलम्बी कार्यकर्ता समर्पित भाव से सेवाएं देने में जुटे हुए है।
  • सनातन सेवा समिति एवं हंसगंगा हरि शेवा भक्त मण्डल के सदस्य विभिन्न व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए सेवाएं दे रहे है।
  • आयोजन समिति के कई वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए है।
Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story