भीलवाड़ा। श्री निंबार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आगामी 19 अप्रैल को आयोजित होने वाले प्रथम विराट सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों ने अब औपचारिक गति पकड़ ली है। भीलवाड़ा के बसंत विहार स्थित निंबार्क आश्रम में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान महंत मोहन शरण शास्त्री महाराज के पावन सानिध्य में प्रबुद्धजनों और स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा इस ऐतिहासिक आयोजन के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया।

पोस्टर विमोचन के साथ ही सम्मेलन की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए एक विशेष कार्यकारी टीम का गठन किया गया है, जो आयोजन के विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करेगी। वर्तमान में इस विराट सम्मेलन की तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। इस गरिमामयी अवसर पर राकेश शर्मा, ओम प्रकाश सेन ठेकेदार, राजस्थान जन मंच अध्यक्ष कैलाश सोनी, जगदीश चंद्र मूंदड़ा, कैलाश अरोड़ा, रणजीत सिंह कारोही, नीलम शर्मा, रवि शर्मा, गोपाल सुखवाल, रामेश्वर डाड, विनोद ओझा, प्रहलाद सोनी, कमलेश पालीवाल, बद्रीनारायण अरोड़ा, दिनेश शर्मा एवं शिवकुमार रामचंद्र मूंदड़ा सहित यूनाइटेड टेबल और पूर्वांचल समिति के अनेक प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। समाज के विभिन्न वर्गों की यह सहभागिता आगामी 19 अप्रैल को होने वाले इस सेवा प्रकल्प की सफलता और सामाजिक समरसता के संकल्प को सुदृढ़ करती है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story