मांडल थाना क्षेत्र के समेलिया गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में मामा और भांजे की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और इस हृदयविदारक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

डूबते भांजे को बचाने का प्रयास पड़ा भारी

मंडल थाने के सब इंस्पेक्टर रविंदर सिंह के अनुसार दरीबा निवासी कैलाश बिश्नोई का 10 वर्षीय पुत्र भेरूलाल बिश्नोई इन दिनों अपने ननिहाल समेलिया आया हुआ था। रविवार दोपहर वह अपने 25 वर्षीय मामा डालचंद बिश्नोई पुत्र भगवान लाल बिश्नोई के साथ गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित तालाब पर नहाने गया था। नहाने के दौरान भेरूलाल अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। पुलिस का कहना है कि डूबते भांजे को बचाने के लिए मामा भी तालाब में कूदा, लेकिन वह न तो खुद को बचा पाया और ना हीं भांजे को।

रेस्क्यू ऑपरेशन और पुलिस कार्रवाई

उसे बचाने के प्रयास में मामा डालचंद तुरंत पानी में उतरा, लेकिन तालाब की गहराई अधिक होने के कारण वह भी संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते दोनों पानी में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मांडल थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

गांव में पसरा सन्नाटा

काफी देर की मशक्कत के बाद दोनों के शव तालाब से बाहर निकाल लिए गए। दोनों के शव गोताखोरों की मदद से तालाब से बाहर निकाल लिए गए और पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस हादसे के बाद समेलिया गांव में शोक की लहर है। पुलिस अधिकारी ने घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए बताया कि "डूबते भांजे को बचाने के लिए मामा भी तालाब में कूदा, लेकिन वह न तो खुद को बचा पाया और ना हीं भांजे को।"

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story