भीलवाड़ा: संभवनाथ मंदिर में पर्युषण महापर्व की धूम, भजन संध्या का आयोजन

तस्वीर में भीलवाड़ा के संभवनाथ मंदिर में आरती की थाली थामे श्रद्धालु पूजा करते दिख रहे हैं।
भीलवाड़ा, 12 सितंबर। पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व की आठ दिवसीय आराधना के तहत बापूनगर स्थित श्री संभवनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के साथ प्रभु भक्ति में लीन हैं। मंदिर में सुबह-शाम भगवान की पूजा-अर्चना हो रही है, वहीं शाम ढलने के बाद रात 8.15 बजे से प्रभु भक्ति से ओतप्रोत गीत और भजनों की गूंज सुनाई दे रही है। उपासरे में भीलवाड़ा के प्रसिद्ध गायकों द्वारा भव्य भक्ति संध्या का आयोजन किया जा रहा है।
पर्युषण के पांचवें दिन शनिवार को पक्षाल एवं केसर पूजा के लाभार्थी कर्मवीर मृदुल मेहता परिवार रहा। प्रातःकालीन आरती एवं मंगलदीपक के लाभार्थी हर्ष सुरभि नागौरी परिवार रहे। प्रातःकालीन श्री नाकोड़ा भैरव देव एवं पद्मावती माता की आरती के लाभार्थी गुप्त परिवार रहा। भगवान की अंगरचना के लाभार्थी कर्मवीर, मृदुल मेहता परिवार रहे।
संध्याकालीन आरती एवं मंगल दीपक के लाभार्थी प्रेमचंद, सुरेन्द्रकुमार, कुलदीप गुगलिया परिवार रहे। संध्याकालीन श्री नाकोड़ा भैरव देव एवं पद्मावती माता की आरती के लाभार्थी लादूसिंह, अमित, दीपककुमार लोढ़ा परिवार रहे। परमात्मा की पूजा करने वाले बच्चों की प्रभावना के लाभार्थी प्रेमचंद गुगलिया परिवार एवं गौतमचंद, नवीनकुमार रावी सिंघवी परिवार रहे।
अंगरचना बनाने में संजय लोढ़ा, जितेन्द्र आंचलिया, दिनेश गोलेछा, साक्षी आंचलिया, संयम कर्णावट, खुशी मेहता, आकर्षि कोठारी, कनिका गुगलिया, श्रेयांश गुगलिया, नमन गोलेछा, युग कावड़िया, खुशी मेहता, लक्की खाब्या, यशवी खाब्या, सिधीक्षा खाब्या आदि का सहयोग रहा।
पर्युषण के चौथे दिन शुक्रवार रात आयोजित भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान की भक्ति की। कार्यक्रम की शुरुआत कुलदीप गुगलिया ने मंगलाचरण से की। गोविन्द गुरावा ने नवकार भक्ति के साथ ‘भक्ति की है रात’ जैसे भजन की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बनाया।
इसके बाद चुनौती नाहर ने परमात्मा की स्तुति में एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। हर भजन के साथ परमात्मा के जयकारे गूंजते रहे। उन्होंने ‘मेरे मन में पार्श्वनाथ’, ‘महावीर बनके’, ‘पर्युषण का महीना है’, ‘बजे कुण्डलपुर में बधाई’, ‘दादा तुझपे भरोसा है’, ‘दादा तेरा क्या फर्ज नहीं’, ‘किसने सजाया तेरा दरबार’ जैसे मन को भक्ति के रंग से भिगोने वाले भजनों की प्रस्तुति दी। अंत में ‘श्रावक ही मेरी पहचान है’ भजन के माध्यम से जिनशासन एवं श्रावक की महिमा बताई।
भक्ति संध्या का आनंद लेने के लिए आजादनगर, शास्त्रीनगर, आरके कॉलोनी, अहिंसा विहार सहित विभिन्न क्षेत्रों से भक्तगण प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। पर्युषण में रविवार रात मनीष सोनी भजन संध्या में प्रस्तुति देंगे।
श्री संभवनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर समिति के अध्यक्ष मनीष बाफना ने बताया कि पर्युषण महापर्व में प्रतिदिन सुबह 7 बजे से मंदिर में पक्षाल एवं केसर पूजा तथा परमात्मा की अंगरचना की जा रही है। प्रातःकालीन आरती सुबह 9 बजे से और संध्याकालीन आरती रात 8 बजे हो रही है। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं से पर्युषण पर्व में हो रहे कार्यक्रमों में शामिल होकर कर्मों की निर्जरा करने एवं भक्ति का आनंद लेने का आग्रह किया है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
