सक्षम दिव्यांग सेवा केन्द्र, भीलवाड़ा में संस्था का स्थापना दिवस हर्षोल्लास और सेवा भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों के पुनर्वास, शिक्षा, कौशल विकास और स्वावलंबन के लिए संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डालते हुए इस वर्ष 1000 दिव्यांग मित्र बनाने का संकल्प लिया गया। अब तक 593 दिव्यांग मित्र बनाए जा चुके हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रान्त अध्यक्ष महावीर शर्मा, कोषाध्यक्ष जगदीश बांगड़ और जिला उपाध्यक्ष अशोक चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा संगठन मंत्र के साथ किया। इस अवसर पर प्रांत सचिव चैतन्य प्रकाश ने संस्था की स्थापना के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए दिव्यांगजनों के पुनर्वास, शिक्षा, कौशल विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को विस्तार से बताया।

मुख्य अतिथि प्रदेश दिव्यांग सेवा केंद्र सहसंयोजक सुभाष जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि "सक्षम केवल नाम नहीं, बल्कि दिव्यांग भाई-बहनों को सक्षम बनाने का संकल्प है। समाज के हर वर्ग को इनके साथ खड़ा होना चाहिए।"

कार्यक्रम में आत्माराम धाकड़, नंदकिशोर, हंसराज, मंजू शर्मा, शशांक, धनराज गुजर, बाबूलाल सहित शहर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, अभिभावक और बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे। केंद्र के अध्यक्ष सूर्यकुमार बोहरा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव शिव कुमार वैष्णव ने किया तथा समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ।

संस्था द्वारा लिया गया 1000 दिव्यांग मित्र बनाने का संकल्प दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, सामाजिक सहभागिता और सेवा कार्यों को नई दिशा देने की महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story