भक्ति संगीत और भजनों की प्रस्तुति

गणेश वंदना के साथ प्रारंभ हुए फागोत्सव में प्रारंभ में गुरु, माता-पिता की अर्चना की गई। इसके बाद भगवान कृष्ण की भक्ति, चारभुजानाथ, सांवरिया सेठ, प्रभु श्री राम जी एवं मृत्युंजय महादेव पर आधारित अनेक शानदार भजनों की प्रस्तुति दी गई। संस्थान सचिव भरत व्यास ने बताया कि "ढाई घंटे तक चले इस कार्यक्रम में संस्थान से जुड़े सभी सदस्य भजनों पर झूम उठे।"





श्रद्धालुओं की उपस्थिति और विशेष झांकी

कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य एवं नगर व्यास राजेंद्र जी व्यास, संस्थान के कोषाध्यक्ष हस्तीमल आंचलिया, राजेंद्र जी जोशी उपाध्यक्ष, अरुण जी सोनी, सुनील जी तिवारी, वरिष्ठ सदस्य जगदीश जी सोनी, उत्तम जी गर्ग, मनीष जी सोनी, दुर्गेश सोनी उपस्थित रहे। महिला मंडल से जय श्री व्यास, सुनयना जी व्यास, रेनू जी पारीक, निवेदिता जी भट्ट, अलका आंचलिया, आशा जी सोनी, अनुपमा जी सोनी सहित 100 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रचना व्यास एवं सुमन जी सोनी कृष्ण एवं राधा की झांकी के रूप में उपस्थित रहे। अंत में भगवान की आरती के साथ फागोत्सव का समापन हुआ।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story