भीलवाड़ा में आरएसडब्ल्यूएम और जवाहर फाउंडेशन का रक्तदान शिविर, 101 यूनिट रक्तदान
लक्ष्मीनिवास झुनझुनवाला के 98वें जन्मदिवस पर आरएसडब्ल्यूएम और जवाहर फाउंडेशन ने शिविर लगाकर गंभीर मरीजों के लिए रक्तदान कराया।

भीलवाड़ा के मिलांज स्टाफ क्लब में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान अतिथियों का स्वागत करते आयोजक और अधिकारी।
भीलवाड़ा, 17 अक्टूबर 2026। एलएनजे ग्रुप के संस्थापक लक्ष्मीनिवास झुनझुनवाला के 98वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पीड़ित मानवता की सेवा और कल्याण के उद्देश्य से आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड की मांडप एवं कान्याखेड़ी यूनिट तथा जवाहर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड, यूनिट मांडप के मिलांज स्टाफ क्लब में आयोजित इस शिविर में कुल 101 यूनिट रक्तदान हुआ। कार्यक्रम के दौरान गंभीर मरीजों को प्लेटलेट्स की तत्काल आवश्यकता होने पर पांच रक्तदाताओं के आगे आने से मानव सेवा की मिसाल भी देखने को मिली।
शिविर का शुभारंभ संस्थान के व्यवसाय प्रमुख एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेश दत्त तिवारी, उप मुख्य परिचालन अधिकारी हरीश जोशी, रक्तवीर विक्रम दाधीच तथा महात्मा गांधी चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. धर्मवीर बैरवा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर मांडप एवं कान्याखेड़ी यूनिट के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान में भाग लिया। रक्त संग्रहण के लिए महात्मा गांधी चिकित्सालय, भीलवाड़ा की टीम उपस्थित रही।
संस्थान के महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं औद्योगिक संबंध) सुरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि आरएसडब्ल्यूएम एवं जवाहर फाउंडेशन के संयुक्त प्रयासों से आयोजित शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। शिविर में कर्मचारियों की सहभागिता के माध्यम से सामाजिक उत्तरदायित्व और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान अरिहंत हॉस्पिटल में भर्ती गंभीर मरीजों को प्लेटलेट्स की तत्काल आवश्यकता होने की जानकारी मिलने पर मिलांज परिवार के पांच रक्तदाता तुरंत आगे आए। सभी रक्तदाता मौके पर पहुंचे और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए रक्तदान किया। इस पहल के माध्यम से उन्होंने मानवता, सहयोग और सेवा भावना का परिचय दिया।
एलएनजे ग्रुप के संस्थापक लक्ष्मीनिवास झुनझुनवाला के 98वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम के दौरान केक काटकर जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपस्थित अतिथियों ने सेवा, सहयोग और मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि हमीरगढ़ नगरपालिका के चेयरमैन प्रकाश जाट रहे। इस दौरान समाजसेवी आजाद नीलगर, जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी एवं एलएनजे भीलवाड़ा ग्रुप के ओएसडी रजनीश वर्मा, राकेश मानसिंहका, बीएसएल के संजय त्रिपाठी, नितिन स्पिनर्स के महिपाल सिंह तथा जवाहर फाउंडेशन से वैभव जोशी और चिराग टेलर सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त मिलांज परिवार के मनोज सिंह, विष्णु कुमार माहेश्वरी, रमेश कुमार शर्मा, हरेंद्र समाधिया, प्रवीण अग्रवाल, दीपेन प्रमाणिक, ओमप्रकाश समदानी, पी.एल. जगरवाल, राकेश पोरवाल, विमल काला, सुमेर जैन, राजेश कुमार पोपलानी, महिंदर शर्मा, नागेंद्र प्रताप सिंह, इंद्रजीत ठाकुर, पीयूष पाठक, अनिल विश्नोई और अरविंद गुप्ता मौजूद रहे। यूनियन अध्यक्ष कान सिंह एवं नंदलाल गाडरी सहित अन्य चेकर्स और कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
एलएनजे भीलवाड़ा ग्रुप के ओएसडी रजनीश वर्मा ने बताया कि आरएसडब्ल्यूएम एवं जवाहर फाउंडेशन की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित यह रक्तदान शिविर सामाजिक उत्तरदायित्व, सहयोग और मानव सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण बना। शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सहायता करने के साथ समाज को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। उल्लेखनीय है कि जवाहर फाउंडेशन उद्योगपति एवं समाजसेवी रिजु झुनझुनवाला की सामाजिक पहल है। रिजु झुनझुनवाला, लक्ष्मीनिवास झुनझुनवाला के पौत्र हैं।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
