भीलवाड़ा: केसर कुंज सोसायटी में RSS पथ संचलन का पुष्पवर्षा से हुआ भव्य स्वागत
कमला विहार से शुरू हुए संचलन का चंद्रशेखर आजाद नगर में माहेश्वरी समाज और निवासियों ने अनुशासनबद्ध स्वयंसेवकों पर फूल बरसाकर अभिनंदन किया।

तस्वीर में भीलवाड़ा की सोसायटी में आरएसएस स्वयंसेवकों पर लोग पुष्पवर्षा करते दिख रहे हैं।
भीलवाड़ा। कमला विहार से निकला आरएसएस का पथ संचलन केसर कुंज सोसायटी पहुंचा तो सोसायटीवासियों ने अनुशासनबद्ध कदमताल करते स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान भारत माता का जयघोष गूंज उठा और माहौल उत्साह से भर गया।
चन्द्रशेखर आजाद नगर माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष कमलेश काबरा के नेतृत्व में सोसायटीवासियों ने स्वयंसेवकों का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। पथ संचलन में स्वयंसेवक अनुशासनबद्ध कतार में आगे बढ़ रहे थे। सोसायटीवासियों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर सोसायटी से प्रमोद काबरा, विकल्प कोगटा, देवकरण मुंदड़ा, अंकित अग्रवाल, दिव्य लाटा, सौरभ समदानी, कुनाल मानसिहका, रौनक डाड, प्रीति काबरा, सपना काबरा, अनीता मुंदड़ा, सुनीता समदानी, शशि कोगटा, कविता लाटा, संध्या अग्रवाल, शीतल माहेश्वरी, ओसीन डाड, मधु डाड सहित बड़ी संख्या में निवासियों ने पुष्पवर्षा कर आरएसएस पथ संचलन का स्वागत किया। केसर कुंज सोसायटी में हुआ यह स्वागत पथ संचलन के दौरान उत्साहपूर्ण सहभागिता का दृश्य बना।

Anshul Toshniwal, Bhilwara
नाम: अंशुल तोषनीवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)
अनुभव: 6 माह
परिचय
अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।
