भीलवाड़ा में श्री रोग मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, पुर में पंचम सावन महोत्सव का भव्य आयोजन 30 अगस्त को किया जाएगा। कार्यक्रम में 10,000 से अधिक श्रद्धालु शामिल होंगे। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्रद्धालुओं को संकल्प दिलाया जाएगा।

श्री श्री 1008 अवधेशानंद जी महाराज, सूरजकुंड धाम के पावन सानिध्य में आयोजित होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन भाजपा नेता एवं राजस्थान जन मंच अध्यक्ष कैलाश सोनी के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

आयोजकों के अनुसार, पंचम सावन महोत्सव में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, प्रबुद्धजन, वरिष्ठजन, युवा, माताएं-बहनें और बच्चे सहित 10,000 से अधिक श्रद्धालु भक्तजन शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण को सुरक्षित रखने तथा हरियाली को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक रूप से संकल्प ग्रहण कराया जाएगा।

महोत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। विशाल धार्मिक कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर कुलदीप पारीक, मनोज पारीक, योगेश त्रिवेदी, कालू पारीक, सोनू सेन, शुभम पाठक, मोनू बिश्नोई, राजकुमार माली और प्रिंस पारीक तैयारियों में जुटे हुए हैं।

श्री रोग मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, पुर में होने वाला पंचम सावन महोत्सव धार्मिक आयोजन के साथ पर्यावरण संरक्षण के संकल्प का भी प्रमुख अवसर बनेगा।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story