भीलवाड़ा: सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, ब्लैक स्पॉट सुधार और चालान के निर्देश
कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक में अवैध कट बंद करने, ओवरलोडिंग पर कार्रवाई और स्कूली वाहनों की नियमित जांच के कड़े निर्देश जारी किए गए।

तस्वीर में जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
भीलवाड़ा, 30 सितंबर। जिला कलक्टर श्री जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की वर्ष 2026-27 की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। समिति के सदस्य सचिव एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता श्री राजीव जैन ने पिछली बैठक की अनुपालना रिपोर्ट प्रस्तुत की।
बैठक में राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर स्थित सभी अवैध कट बंद करने तथा उनकी संयुक्त जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। कोठारी नदी स्थित भदाली खेड़ा पुलिया सहित राष्ट्रीय राजमार्ग के 23 एवं शहरी क्षेत्र के 9 ब्लैक स्पॉट का स्थायी रेक्टिफिकेशन करवाने को कहा गया। एनएच के अंडरपास की सर्विस रोड पर स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप एवं मिरर लगाने के निर्देश भी दिए गए।
एनएचएआई को अवैध दुकानों के अक्षांश-देशान्तर उपलब्ध कराने तथा ROW में संचालित अवैध शराब की दुकानों का संयुक्त सर्वे कर उन्हें हटाने के निर्देश दिए गए। शहर के विद्यालयों, मंदिरों, सामुदायिक भवनों एवं मैरिज गार्डन के आसपास जेब्रा क्रॉसिंग, रंबल स्ट्रिप, रोड लाइनिंग, चौराहा विकास, रंग-रोगन एवं सफाई कार्य करवाने के निर्देश दिए गए। दीपावली से पूर्व शहर की सड़कों पर जंगल सफाई, पेच रिपेयर एवं व्हाइट लाइनिंग करवाने को भी कहा गया।
विद्यालयों में 18 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थियों द्वारा वाहन लाने पर चालान करने और अभिभावकों के साथ समझाइश करने के निर्देश दिए गए। स्कूल वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को नहीं बैठाने तथा ट्रैफिक पार्क के माध्यम से विद्यार्थियों एवं आमजन को यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए भी निर्देशित किया गया।
गुड सेमिरिटन योजना के प्रचार-प्रसार के लिए प्रमुख स्थानों पर बैनर-पोस्टर लगाने एवं नुक्कड़ नाटक आयोजित करने के निर्देश दिए गए। राहवीर योजना के तहत घायल मरीजों के उपचार के लिए प्रस्ताव भिजवाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। IRAD सॉफ्टवेयर पर लंबित प्रविष्टियों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश पुलिस विभाग को दिए गए।
राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों के नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने तथा विपरीत दिशा में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चालान, लाइसेंस निलंबन एवं निरंतर पेट्रोलिंग की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, अर्थमूवर्स एवं अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने के लिए जिला परिवहन एवं नगर निगम को 15 दिवसीय कैंप आयोजित करने को कहा गया।
शहर की सड़कों से निराश्रित पशुओं एवं आवारा स्वानों को क्रमशः काईन हाउस एवं डॉग शेल्टर पहुंचाने तथा चौराहों से अतिक्रमण हटाकर सौन्दर्यकरण करवाने के निर्देश दिए गए। शिवाजी गार्डन पर ट्रांसफार्मर एवं थड़ियों को हटाने तथा तेज गति एवं स्टंट करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा गया।
बैठक में ओवरलोड वाहनों एवं सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के लाइसेंस निरस्त करने, बिना हेलमेट एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई बढ़ाने तथा जिले में प्रवेश करने वाले ओवरलोड वाहनों के समय निर्धारण के निर्देश भी दिए गए। बैठक में दिए गए निर्देशों का उद्देश्य सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर कार्रवाई को गति देना और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करना रहा।

Anshul Toshniwal, Bhilwara
नाम: अंशुल तोषनीवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)
अनुभव: 6 माह
परिचय
अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।
