भीलवाड़ा। जिले के फूलियाकलां व शाहपुरा थाना इलाकों में गुरुवार को घटित दो सडक़ हादसों में दंपती सहित पांच लोग घायल हो गये। इन घटनाओं ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया, जहां एक ओर कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं दूसरी ओर दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग चोटिल हुए।

बडला चौराहे के पास भीषण टक्कर, कार के उड़े परखच्चे

मिली जानकारी के अनुसार, भीम-उनियारा राष्ट्रीय राजमार्ग 148 डी पर फुलिया कला थाना क्षेत्र में बडला चौराहे के पास स्थित जगदंबा होटल के समीप एक ब्रेजा कार सडक़ किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ जब कार शाहपुरा की ओर से आ रही थी। पुलिस का मानना है कि "संभवतया कार चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई।"

हादसे में घायल युवकों सांवरलाल पुत्र संतोष पुरी, निवासी बावड़ी-सांगरिया और छोटू लाल पुत्र रोडू बेरवा निवासी सूरजपुरा टोड़ा को 108 एंबुलेंस से गुलाबपुरा चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से एक घायल को जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया।

आमली बंगला के पास दो बाइकों की भिड़ंत

उधर, एक अन्य हादसा शाहपुरा थाना इलाके में आमली बंगला के पास हुआ। इस हादसे में मोहन कालबेलिया व इसकी पत्नी गीता और रामकिशन पुत्र परमा घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष बाइक्स पर सवार थे और इनकी बाइक आपस में टकरा गई। फिल्हाल इस घटना को लेकर कोई रिपोर्ट पुलिस को नहीं मिली है। सभी घायलों को उपचार हेतु शाहपुरा अस्पताल भिजवा दिया गया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story