भीलवाड़ा। शंभुगढ़ थाना इलाके में सड़क हादसे में एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। खेत से घर लौटते समय बाइक पर लिफ्ट लेकर शंभुगढ़ की ओर जा रहे किसान के साथ हादसा हुआ। रास्ते में स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछलने से वह संतुलन खो बैठे और सड़क पर गिर गए।

पुलिस के अनुसार, बारणी निवासी हेमराज भील ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके 46 वर्षीय पिता भजनलाल खेत से लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने भंवर लाल नामक व्यक्ति की बाइक पर लिफ्ट ली और शंभुगढ़ की तरफ जा रहे थे। रास्ते में अचानक ब्रेकर आने से बाइक उछल गई। इसी दौरान भजनलाल संतुलन खो बैठे और सड़क पर नीचे जा गिरे।

हादसे में भजनलाल को गंभीर चोटें आईं। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत आसींद अस्पताल पहुंचाया गया। यहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। खेत से घर लौट रहे किसान की हादसे में हुई मौत के बाद घटना की परिस्थितियों की पुलिस जांच जारी है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story