भीलवाड़ा। बिजौलिया थाना क्षेत्र के डोबिया गांव के पास बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार 33 वर्षीय युवक की मौत हो गई। डोबिया चौराहे के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान सतकुड़िया निवासी फूलचंद रैगर (33) के रूप में हुई है। फूलचंद मजदूरी का काम करता था। बुधवार रात वह तिलस्वां की ओर से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान डोबिया चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया।

हादसे की सूचना मिलते ही राहगीरों की मदद से एंबुलेंस और बिजौलिया पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन तथा उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद पुलिस की जांच का केंद्र टक्कर मारने वाले वाहन और फरार चालक की पहचान पर है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story