शाम साढ़े चार बजे शुरू हुआ विनाश का खेल

  • प्रताप नगर थाने के एएसआई विजय सिंह के अनुसार, सोमेश बंसल की 'एमडी क्रिएशन' नामक सिंथेटिक्स इकाई से सटे दो गोदामों में शाम करीब ४:३० बजे अज्ञात कारणों से आग भभक उठी।
  • इन गोदामों में कपड़े की गांठें और यार्न (धागे) के बोरे ठसाठस भरे हुए थे, जिसके कारण आग ने कुछ ही मिनटों में रौद्र रूप ले लिया।
  • दोनों ही गोदाम इस भीषण अग्निकांड में पूरी तरह जलकर तबाह हो गए हैं।

६ दमकलों की भारी मशक्कत, रात ८ बजे तक हुआ काबू

आग की भयावहता को देखते हुए नगर निगम के साथ-साथ जिंदल सॉ लिमिटेड, नितिन स्पीनर्स और संगम ग्रुप की दमकलों को भी मोर्चे पर लगाया गया। ६ दमकलों ने मिलकर चारों तरफ से पानी की बौछारें कीं। करीब साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात ८ बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, देर रात तक कूलिंग का काम जारी रहा ताकि आग दोबारा न भड़क उठे।


संचालक गुजरात में, नुकसान का आकलन बाकी

पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री संचालक सोमेश बंसल फिलहाल गुजरात प्रवास पर हैं। उनके भीलवाड़ा लौटने के बाद ही आग लगने के कारणों और वास्तविक नुकसान का खुलासा हो पाएगा। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन गोदाम में रखा करोड़ों का माल खाक होने की आशंका जताई जा रही है।

"प्रताप नगर थाने के एएसआई विजय सिंह के अनुसार, सोमेश बंसल की 'एमडी क्रिएशन' नामक सिंथेटिक्स इकाई से सटे दो गोदामों में शाम करीब ४:३० बजे अज्ञात कारणों से आग भभक उठी।"

"नगर निगम सहित नामचीन कंपनियों की ६ दमकलें मौके पर पहुंचीं।"

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story