भीलवाड़ा: रीको क्षेत्र से बाइक चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिल बरामद
प्रतापनगर थाना पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर दो शातिर चोरों को पकड़ा, वहीं मंगरोप पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को दबोचा।

भीलवाड़ा शहर के रीको औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ती वाहन चोरी की वारदातों पर लगाम लगाते हुए प्रतापनगर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
चोरी की वारदातों का खुलासा और बरामदगी
सहायक उप निरीक्षक आर.एल. तेली ने जानकारी देते हुए बताया कि "गत 24 फरवरी को रीको फोर्थ फेज से जितेंद्र सिंह नामक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई थी।" पीडि़त की रिपोर्ट पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। मुखबिर की सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों पर नजर रखी और अंतत: मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुंदली निवासी अमृतलाल पुत्र महावीर वैष्णव और सुरास निवासी पवन पुत्र जगदीश वैष्णव के रूप में हुई है।
पूछताछ में कबूला जुर्म
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने जितेंद्र सिंह की बाइक चोरी करने के साथ-साथ रीको एरिया से ही एक और अन्य बाइक चुराना स्वीकार किया है। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी की गई दोनों मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अमृतलाल रीको क्षेत्र में ही मजदूरी का काम करता है, जिससे उसे क्षेत्र की गतिविधियों की पूरी जानकारी रहती थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
छात्रा से छेड़छाड़े के एक मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है। मंगरोप पुलिस ने बताया कि घटना जनवरी माह की बताई गई है। एक नाबालिग छात्रा गांव से परीक्षा देने शहर के स्कूल आती-जाती, इस दौरान आरोपित अविनाश खटीक ने इस नाबालिग छात्रा को राह में रोककर उसके साथ छेड़छाड़ की थी। इसे लेकर पुलिस ने पीडि़त पक्ष की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया। मामले में जांच के बाद अविनाश को गिरफ्तार कर लिया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
