भीलवाड़ा: माण्डल थाना क्षेत्र के ग्राम चतरपुरा (भादू) में समाज की बेटी सीमा कंवर और उनके पिता श्री जगदीश सिंह रावणा राजपूत के परिवार पर हुए बर्बर हमले को लेकर श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान, भीलवाड़ा ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। संस्थान ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्यवाही की मांग की है।


घटना का विवरण: योजनाबद्ध हमला और बर्बरता

पूर्व युवा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह गुढ़ा ने बताया कि - "गत 01 फरवरी 2026 की रात्रि को लगभग 25-30 असामाजिक तत्वों ने योजनाबद्ध तरीके से लाठियों, कुल्हाड़ियों और सरियों से लैस होकर श्री जगदीश सिंह के घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने न केवल घर में घुसकर तोड़फोड़ की, बल्कि घर की महिलाओं के साथ अभद्रता कर उनकी लज्जा भंग करने का प्रयास भी किया।"

इस कायराना हमले में जगदीश सिंह पर कुल्हाड़ी से जानलेवा वार किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और वर्तमान में अस्पताल में उपचाराधीन हैं।


लूटपाट और संपत्ति का नुकसान

  • परिजनों के अनुसार, हमलावर घर से 8 तोला सोना और 4,45,000/- रुपये नकद लूट ले गए।
  • हमलावरों ने महत्वपूर्ण दस्तावेजों व घरेलू सामान को आग के हवाले कर दिया।

प्रशासन से प्रमुख मांगें

श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान ने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को सौंपे ज्ञापन में निम्नलिखित मांगें रखी हैं:

  1. शंकर, रतन, देवा, रामलाल, नारायण सहित सभी नामजद आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने।
  2. पीड़ित परिवार को अविलंब सुरक्षा मुहैया कराने।
  3. लूटे गए जेवरात और नकदी की जल्द बरामदगी दिलाने।
  4. मामले की जांच फास्ट ट्रैक मोड पर कर कठोरतम धाराओं में कार्यवाही की जाने।

यदि पुलिस प्रशासन द्वारा शीघ्र ही संतोषजनक कार्यवाही नहीं की गई और अपराधियों को सलाखों के पीछे नहीं भेजा गया, तो रावणा राजपूत समाज पूरे जिले में उग्र आंदोलन एवं प्रदर्शन करने को विवश होगा।


उपस्थित समाजजन एवं गणमान्य नागरिक

इस दौरान भारी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख नाम शामिल हैं:

कांता कंवर कारोई, अलका कंवर चौहान, पूजा कंवर, हरिकिशन कानावत, नरेंद्र सिंह गुड्डा, चैतन्य सिंह महुआ, मदन सिंह टांक, शंकर सिंह गाडरमाला, भंवर सिंह सोलंकी, बालकिशन सिंह आटून, भैरू सिंह सांखला, गोविंद सिंह निंबाहेड़ा जाटान, किशन सिंह अकोला, जगदीश सिंह पालड़ी, हरदेव सिंह, सोहन सिंह, जमन सिंह, रघुनाथ सिंह, छोटू सिंह भादू, भारत सिंह, कमलेश सिंह भादू, सूरज सिंह भादू, हिम्मत सिंह भादू, कैलाश सिंह, नारायण सिंह, घनश्याम सिंह, दिनेश सिंह, महावीर सिंह, गंगासर सिंह, चैन सिंह एवं गोविंद सिंह सहित सैकड़ो समाज जन एवं महिलाऐं उपस्थित थी।


Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story