भीलवाड़ा में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
पुलिस सुनवाई न होने पर पीड़िता कोर्ट गई; आदेश के बाद आरोपी और माता-पिता पर एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज कर जांच एससी-एसटी सेल को सौंपी गई।

भीलवाड़ा में शादी का भरोसा देकर सात साल तक युवती का यौन शोषण करने और बेटे के जन्म के बाद विवाह से मुकरने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर न्यायालय के आदेश से कोतवाली पुलिस ने आरोपी शनि और उसके माता-पिता के खिलाफ दुष्कर्म तथा एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
रिपोर्ट के अनुसार, गंगरार निवासी पीड़िता वर्ष 2019 में भीलवाड़ा आई थी। इस दौरान वह अपने परिचित आरोपी के घर रुकी थी। आरोप है कि वहां आरोपी ने चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी और उसके माता-पिता ने उससे शादी करने का भरोसा दिलाया। इस आश्वासन के चलते आरोपी लगातार उसका यौन शोषण करता रहा।
इस दौरान पीड़िता ने एक बेटे को जन्म दिया, लेकिन बच्चे के जन्म के बाद आरोपी शादी के वादे से मुकर गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने दो अन्य महिलाओं को भी अपने साथ रखा हुआ है। जब उसने इस पर विरोध जताया तो उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं, जबरन खाली कागज और स्टाम्प पर हस्ताक्षर करवाने के साथ उसे धमकियां भी दी गईं।
मामले में पुलिस से सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी शनि सहित उसके माता-पिता के खिलाफ दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच एससी-एसटी सेल के वृताधिकारी गोविंद सिंह राजपुरोहित कर रहे हैं।

Anshul Toshniwal, Bhilwara
नाम: अंशुल तोषनीवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)
अनुभव: 6 माह
परिचय
अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।
