भीलवाड़ा: युवती से दुष्कर्म और अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपित गिरफ्तार
राजसमंद में नौकरी के दौरान संपर्क में आए आरोपित भूपेंद्र सिंह ने युवती को बहलाकर ज्यादती की और परिजनों को अश्लील वीडियो भेजकर धमकाने के मामले में पकड़ा गया।

भीलवाड़ा के रायपुर थाना क्षेत्र में एक युवती को बहला-फुसलाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर परिजनों को भेजकर धमकाने वाले आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
रायपुर पुलिस के अनुसार, एक 24 वर्षीया युवती पूर्व में राजसमंद जिले में जॉब करती थी। वहीं हाथीसर निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र भैंरूसिंह राठौड़ भी जॉब करता था। इसके अलावा भूपेंद्र सिंह का पीडि़ता के गांव भी आना-जाना था। आरोपित ने युवती को बहलाया और इसके बाद उसके साथ कई बार रेप किया।
अश्लील वीडियो बनाकर परिजनों को दी धमकियां
आरोप है कि "भूपेंद्र ने युवती के अश्लील फोटो वीडियो भी बना लिये।" जब घटना का पता परिजनों को लगा तो उन्होंने युवती को घर पर रखा। इसके चलते आरोपित ने युवती से बात करने का दबाव बनाते हुये परिजनों को अश्लील फोटो-वीडियो भेजे और धमकियां दी।
पुलिस की कार्रवाई और आरोपित की गिरफ्तारी
आरोपित से परेशान होकर युवती के पिता ने चार मार्च को रायपुर थाने में प्रकरण दर्ज करवाया। पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में आरोपित भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
