प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ सामूहिक मतदान बहिष्कार की चेतावनी: मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन


प्रशासनिक कार्रवाई का कड़ा विरोध

भीलवाड़ा शहर के सोनी हॉस्पिटल के पीछे स्थित रंगास्वामी बस्ती के 25 घुमंतू परिवारों के आशियाने उजाड़ने की प्रशासनिक तैयारी के विरोध में आज जनाधिकार समिति और घुमंतू समाज ने कड़ा आक्रोश जताया। जिला संयोजक जगदीश दास रंगास्वामी के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री, राज्यपाल एवं समाज कल्याण विभाग के नाम ज्ञापन सौंपकर बेदखली की कार्रवाई पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है।

मानवीय अधिकारों का उल्लंघन

राजकुमार मालावत ने बताया कि "प्रशासन बिना किसी वैकल्पिक आवास या पुनर्वास की व्यवस्था किए निर्धन परिवारों को बेघर करने पर आमादा है, जो मानवीय अधिकारों का सीधा उल्लंघन है।" पूर्व में भी इस कार्रवाई को जन-कल्याणकारी नीतियों के विरुद्ध मानकर रोका गया था, लेकिन अब पुनः बिना किसी ठोस आधार के गरीब परिवारों को निशाना बनाया जा रहा है।

सामूहिक मतदान बहिष्कार की चेतावनी

भागचन्द झांझावत ने बताया कि घुमंतू समाज ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने अपनी दमनकारी नीति नहीं बदली, तो आगामी चुनावों में भीलवाड़ा शहर सहित पूरे जिले का घुमंतू समाज सामूहिक मतदान बहिष्कार करेगा।

अंत्योदय और हकीकत पर सवाल

जिला संयोजक जगदीश दास रंगास्वामी ने कहा कि "एक तरफ सरकार ’अंत्योदय’ की बात करती है, वहीं दूसरी ओर देश के लिए बलिदान देने वाली देशभक्त घुमंतू जातियों को दर-दर भटकने पर मजबूर किया जा रहा है।" जब तक इन परिवारों के लिए वैकल्पिक आवास सुनिश्चित नहीं होता, तब तक हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे। यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो समाज उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

प्रदर्शन में शामिल प्रमुख सदस्य

इस दौरान जनाधिकार समिति के कार्यकर्ता और समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया:

  • राजकुमार मालावत, भागचन्द झांझावत, भंवर नाथ, राजकुमार बागरिया, गिरधारी नायक
  • कालूदास, प्रकाश दास, प्रहलाद दास, दीपक दास, मोडी दास, अशोक दास
  • प्रहलाद नायक, चेतन नाथ, भवरी देवी, सीता बाई, गीता बाई
  • सोबा बाई, दिनेश नायक, लीला नायक
Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story