भीलवाड़ा: रामस्नेही चिकित्सालय में अत्याधुनिक न्यूरो माइक्रोस्कोप मशीन का लोकार्पण
रामस्नेही चिकित्सालय में लाइका कंपनी की नई मशीन से न्यूरो सर्जरी अधिक सटीक होगी, जिससे क्षेत्रीय मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही उच्च स्तरीय सुविधा मिलेगी।

भीलवाड़ा के रामस्नेही चिकित्सालय में नई न्यूरो माइक्रोस्कोप मशीन के लोकार्पण अवसर पर पूजा-अर्चना करते प्रबंध समिति के सदस्य और चिकित्सा अधिकारी।
भीलवाड़ा स्थित रामस्नेही चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र में आज न्यूरो सर्जरी के लिए अत्याधुनिक न्यूरो माइक्रोस्कोप मशीन का विधिवत लोकार्पण किया गया। इस नई तकनीकी सुविधा के साथ चिकित्सालय की न्यूरो सर्जरी सेवाओं को और अधिक उन्नत व सटीक बनने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है।
चिकित्सा प्रभारी सतीश जी भदादा ने जानकारी देते हुए बताया कि रामस्नेही चिकित्सालय दक्षिण राजस्थान का एक उत्कृष्ट सेवा संस्थान है, जहां अनुभवी न्यूरो सर्जन डॉक्टर राजेन्द्र धारीवाल द्वारा जटिल से जटिल न्यूरो सर्जरी सफलतापूर्वक की जाती है। इसी क्रम में चिकित्सालय में एक और विश्व प्रसिद्ध लाइका कम्पनी की न्यूरो माइक्रोस्कोप मशीन का आज लोकार्पण किया गया।
लोकार्पण कार्यक्रम अन्तर राष्ट्रीय श्री रामस्नेही सम्प्रदाय के आद्याचार्य स्वामी जी श्री रामचरण जी महाराज के जयघोष के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर चिकित्सालय के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर सतीश पांडे, न्यूरो सर्जन डॉक्टर राजेन्द्र धारीवाल एवं उनकी टीम उपस्थित रही।
कार्यक्रम में रामस्नेही चिकित्सालय प्रबंध समिति के रतन जी दरगड़, गोपाल जी जागेटिया, सुरेश जी कोगटा, राजेन्द्र जी विजयवर्गीय एवं जगदीश जी सोमाणी सहित अन्य गणमान्य सदस्य भी मौजूद रहे।
यह अत्याधुनिक न्यूरो माइक्रोस्कोप मशीन न्यूरो सर्जरी को अधिक सुरक्षित, सटीक और उन्नत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, जिससे क्षेत्रीय मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगा। चिकित्सालय प्रशासन ने इसे चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
