भीलवाड़ा, 11 अगस्त 2026। स्वर्गीय रामपाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी, भीलवाड़ा (शहर) की ओर से गांधी भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व, विचारों तथा जनसेवा के योगदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी, भीलवाड़ा (शहर) के जिलाध्यक्ष श्री शिवराम जी.पी. खटीक के नेतृत्व में आयोजित हुआ। उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय रामपाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों और जनसेवा के प्रति समर्पण को याद किया।

कार्यक्रम में मनोज पालीवाल, मंजू पोखरणा, राजेश चौधरी, धर्मेंद्र पारीक, संजय पेड़ीवाल, अनिल राठी, ओकर माली, किशन चौधरी, भावेश पुरोहित, सत्यवीर सिंह राठौड़, हामिद रंगरेज, योगेश सोनी, रफीक बिसायती, निसार सिलावट, डॉ. फरियाद, शिव प्रकाश घावरी, प्रकाश ओझा, चंद्र प्रकाश अमरवाल, विनोद कसारा, दिनेश बैरवा, राधेश्याम भडाणा, अशोक पारीक, जितेंद्र दरयानी, सुरेश बम्ब, वसीम शेख, उस्मान पठान, सत्यनारायण तोतला, राजकुमार माली, अजय गुजर, गोपाल खटीक, राजकुमार खटीक, मनीष पाटोदिया, कमल प्रजापत, अनवर मंसूरी, इरशाद अंसारी, धनराज सिंह, अनुराधा झा, दीपमाला लोट, समा शमीम बानो, रुक्मणी धोबी, अनुष्का सेन, आमीन पठान, कश्मीर शेख, मुकेश घुसर, संदीप टेलर, पुलकित ट्रेलर, अभिषेक पाटाडिया, गोरी शंकर दायमा, शिवराज सुराणा, अकीब आभासी, नंदराम जाट, समीर रंगरेज, नानूराम बलाई, लाजपत आचार्य, श्याम पराशर, अली, सुवालाल जाट, बद्री चंद प्रजापत, देवनारायण शर्मा, दीपक खटिक, खेमराज पनवा एवं भूरालाल रेगर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

एडवोकेट कुणाल ओझा ने बताया कि स्वर्गीय रामपाल उपाध्याय का जीवन, उनके विचार और जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने कहा कि पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेसजनों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

जिलाध्यक्ष श्री शिवराम जी.पी. खटीक ने कहा कि स्वर्गीय रामपाल उपाध्याय के आदर्श और जनसेवा की भावना समाज तथा कांग्रेसजनों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। उनके विचारों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय रामपाल उपाध्याय की स्मृति को नमन करते हुए उनके आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story