भीलवाड़ा में जरूरतमंद बच्चों को मिलेंगी 1001 गर्म जर्सियां, रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान ने शुरू किया वितरण
भीलवाड़ा में स्वर्गीय श्री रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान ने जरूरतमंद बच्चों के लिए 1001 वूलन जर्सियों का वितरण शुरू किया है। पहले चरण में 501 जर्सियां 20 एनजीओ के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों तक पहुंचाई जा रही हैं।

भीलवाड़ा में सर्दी के मौसम में जरूरतमंद बच्चों को ठंड से बचाने के लिए स्वर्गीय श्री रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान ने 1001 वूलन जर्सियों के निःशुल्क वितरण की शुरुआत की है। संस्थान की ओर से सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग के जरूरतमंद बच्चों को ये जर्सियां उपलब्ध कराई जाएंगी। वितरण अभियान 7 नवम्बर से प्रारम्भ कर दिया गया है।
संस्थान के निदेशक अनिल सोडाणी एवं एडवोकेट मोहित सोडाणी ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण के लिए 501 अच्छी गुणवत्ता वाली वूलन जर्सियां लुधियाना वूलन कम्पनी से भीलवाड़ा पहुंच चुकी हैं। दीपावली से ही इनका वितरण शुरू कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि जर्सियां वास्तविक जरूरतमंद 501 बच्चों तक पहुंचें, इसके लिए वितरण की उचित रूपरेखा तैयार की गई है। इस कार्य के लिए 20 एनजीओ की सूची बनाई गई है और उनके माध्यम से बच्चों को जर्सियां वितरित की जा रही हैं। संस्थान ने वितरण प्रक्रिया में इन संगठनों को शामिल किया है, ताकि निर्धारित बच्चों तक सहायता पहुंचाई जा सके।
प्रथम चरण में 501 जर्सियों के वितरण के बाद अभियान के दूसरे चरण में शेष 500 वूलन जर्सियां वितरित की जाएंगी। द्वितीय चरण का वितरण तेज सर्दी शुरू होने पर किया जाएगा। इस तरह संस्थान की ओर से कुल 1001 जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क गर्म जर्सियां उपलब्ध कराने की योजना है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
