भीलवाड़ा स्थित श्री रामद्वारा धाम में विश्व शांति कल्याण चातुर्मास-2026 के उपलक्ष्य में 02 अगस्त 2026 को विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा के संकल्प के साथ रक्तदान किया।

रामस्नेही सम्प्रदाय के वर्तमान पीठाधीश्वर आचार्य श्री 1008 श्री रामदयालजी महाराज ने शिविर में उपस्थित श्रद्धालुओं को नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मानव सेवा के क्षेत्र में रक्तदान के महत्व को बताते हुए श्रद्धालुओं से इस पुनीत कार्य में योगदान देने का आह्वान किया।

ब्लड सेंटर प्रभारी श्री गोपाल जागेटिया ने बताया कि आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 57 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। उन्होंने बताया कि रामस्नेही चिकित्सालय एवं ब्लड सेंटर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन करता है।

श्री जागेटिया ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों, आपातकालीन परिस्थितियों तथा देश के वीर जवानों के लिए आवश्यकता पड़ने पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके, यही उद्देश्य है। उन्होंने सभी स्वस्थ नागरिकों से नियमित स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, जो किसी को नया जीवन प्रदान कर सकता है।

श्री रामद्वारा धाम में आयोजित इस रक्तदान शिविर के माध्यम से श्रद्धालुओं और सामाजिक सहयोगियों ने जरूरतमंदों की सहायता के लिए रक्तदान का संदेश दिया।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story