भीलवाड़ा 1 फरवरी। राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा व माली सैनी समाज कर्मचारी संस्था द्वारा शिक्षा विभाग से गंगापुर निवासी राम सहाय सैनी के सेवानिवृत्ति एवं समाज के प्रति उनकी समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया।


सेवानिवृत्ति पर सामाजिक संकल्प

माली महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली ने गंगापुर स्थित सहाय वाटिका में आयोजित समारोह में कहा:

"राजकीय सेवा के बाद भी कर्मचारियों को निरंतर लोगों के सेवा कार्यों में लगना चाहिए। इससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समय भी व्यतीत हो जायेगा और लोगों का भी भला होगा। जिस समाज ने हमें बहुत कुछ दिया है, उसे सेवा कार्यों के माध्यम से लौटाया जा सकता है।"

शिक्षा विभाग से जिला शिक्षा अधिकारी राम सहाय ने सेवानिवृत्त होने के बाद समाज सेवा का संकल्प लिया। उन्होंने कहा:

"सेवानिवृत्ति के बाद समाजसेवा ही मेरा प्रथम लक्ष्य रहेगा।"

सम्मान समारोह का आयोजन

गंगापुर में आयोजित इस कार्यक्रम में महासभा व माली सैनी समाज कर्मचारी संस्था के पदाधिकारियों द्वारा रामसहाय का विशेष सम्मान किया गया:

  • साफा पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मान।
  • माल्यार्पण एवं श्रीफल भेंट।

संघर्ष और उपलब्धियों की यात्रा

कर्मचारी संस्था के सचिव कन्हैया लाल बुलीवाल ने रामसहाय के सफर पर प्रकाश डालते हुए बताया:

"रामसहाय ने कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छा शक्ति से अपने जीवन में एक शारीरिक शिक्षक से लेकर जिलाधिकारी तक का मुकाम हासिल किया एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देकर समाज को अनेक बार गौरव के अवसर प्रदान किये, राजकीय सेवाओं के साथ-साथ बखूबी इन्होंने अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन किया।"

उपस्थित गणमान्य अतिथि

इस अवसर पर समाज के निम्नलिखित पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे:

  • भैरूलाल माली (जिलाध्यक्ष, महासभा), नानूराम गोयल, बंसीलाल माली (पूर्व अध्यक्ष, माली समाज ट्रस्ट)।
  • रामप्रसाद सैनी (जिला मंत्री), कालू गोयल, लालाराम माली, भवानी राम माली।
  • डॉ. श्री शंकर लाल माली (संरक्षक, कर्मचारी संस्था), कन्हैया लाल माली, कैलाश चंद्र टांक, राम लाल माली, दिनेश माली।
  • रोशन गढ़वाल (सोशल मीडिया प्रभारी) सहित महासभा के अनेक सदस्य।

रामसहाय ने कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छा शक्ति से अपने जीवन में एक शारीरिक शिक्षक से लेकर जिलाधिकारी तक का मुकाम हासिल किया।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story