भीलवाड़ा जिले के रायला थाना क्षेत्र के ग्राम कंवालिया का खेड़ा में दिनदहाड़े बकरियां चोरी होने की एक बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने पशुपालक गोपाल लाल भील (45), पुत्र कालूराम भील, की 10 बकरियां चोरी कर लीं। पीड़ित ने इस संबंध में रायला थाना प्रभारी को लिखित रिपोर्ट सौंपकर त्वरित कानूनी कार्रवाई और चोरी गई बकरियों की बरामदगी की मांग की है।

पीड़ित गोपाल लाल भील के अनुसार, वह 5 अगस्त 2026 को प्रतिदिन की तरह सुबह करीब 9:00 बजे अपनी 25 बकरियां चराने के लिए घर से निकले थे। जब वह कलालों का आरती ईंट भट्टा के पास पहुंचे तो उनकी एक बकरी का बच्चा पीछे छूट गया। उसे लेने के लिए वह कुछ देर के लिए पीछे लौटे। जब वह वापस आए तो उनकी 25 बकरियों में से 10 बकरियां गायब थीं। पीड़ित के अनुसार पूरी वारदात महज 30 मिनट के भीतर हुई, जिससे उन्होंने आशंका जताई कि चोरों ने सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद गोपाल लाल भील ने आसपास के जंगलों, कुओं और खेतों में काफी तलाश की, लेकिन चोरी गई बकरियों का कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने बताया कि चोरी हुई 10 बकरियों की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये है। मेहनत-मजदूरी और बकरी पालन से परिवार का पालन-पोषण करने वाले गोपाल लाल के लिए यह चोरी बड़ा आर्थिक झटका साबित हुई है। उनकी आजीविका का प्रमुख साधन प्रभावित होने से परिवार के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है।

पीड़ित ने रायला थाना पुलिस से क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराने, मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने तथा अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए चोरी गई बकरियों की शीघ्र बरामदगी की मांग की है। मामले में पुलिस को लिखित रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद पीड़ित कार्रवाई और बकरियों की बरामदगी का इंतजार कर रहा है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story