भीलवाड़ा, 13 अगस्त। जिले में गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। जल संसाधन विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय भीलवाड़ा में 25 मिलीमीटर वर्षा हुई। तहसील हमीरगढ़ में 25, कोटड़ी में 38, करेड़ा में 0, मांडलगढ़ में 145, रायपुर में 0 मिलीमीटर, सहाड़ा तहसील मुख्यालय में 6, शाहपुरा में 2, फुलियाकलां में 15, बिजौलिया में 18, जहाजपुर में 7, बनेड़ा में 24, बदनोर में 0, आसींद में 0 तथा हुरड़ा में 20 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

अन्य स्थानों में कारोई में 42, पारोली में 40, बागोर में 6, ज्ञानगढ़ में 1, काछोला में 110, मोकुंदा में 1, डाबला में 23, शंभूगढ़ में 0, शक्करगढ़ में 3 तथा रूपाहेली में 6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

बांधों पर भी बारिश का असर दर्ज हुआ। चंद्रभागा बांध पर 0, कोठारी बांध पर 44, मातृकुंडिया बांध पर 11, पाटन-खारी पर 0, अरवड़ बांध पर 40, सरेड़ी बांध पर 2, उम्मेदसागर पर 6, जैतपुरा पर 90 तथा आगूंचा बांध पर 3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

जल संसाधन विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार सुबह 8:30 बजे तक दर्ज वर्षा के आंकड़ों में मांडलगढ़, काछोला और जैतपुरा में उल्लेखनीय बारिश दर्ज हुई, जबकि कई क्षेत्रों में वर्षा शून्य रही।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story