भीलवाड़ा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित तेरापंथ नगर के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति के ट्रेन से गिरने या उसकी चपेट में आने का मामला सामने आया है। हादसे में करीब 45 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल (एमजीएच) के ट्रौमा वार्ड में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

एमजीएच पुलिस चौकी से मिली सूचना के अनुसार, तेरापंथ नगर रेलवे ट्रैक पर एक करीब 45 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल और अचेत अवस्था में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही कोतवाली थाने से हेड कांस्टेबल श्रीमती इंदिरा जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचीं और घायल को तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के ट्रौमा वार्ड नंबर 3 में उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।

पुलिस के अनुसार घायल व्यक्ति के पास से कोई दस्तावेज, पहचान पत्र या मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी पहचान की जा सके। प्रारंभिक स्तर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति ट्रेन से गिरा है या किसी ट्रेन की चपेट में आया है। मामले के कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

घायल की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने के लिए कोतवाली थाना पुलिस ने उसकी तस्वीरें थाना सर्किल और सोशल मीडिया ग्रुप्स में साझा की हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि इस उम्र के किसी लापता व्यक्ति के संबंध में किसी के पास कोई जानकारी हो तो वह तत्काल कोतवाली थाना या एमजीएच पुलिस चौकी से संपर्क करे। फिलहाल पुलिस घायल की पहचान और हादसे की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story