बच्चे की जान बचाने के लिए मौत से भिड़ गया हरिओम

  • बीगोद पुलिस के अनुसार, कादीसहना निवासी हरिओम अहीरवार (33) पुत्र प्यारचंद, बरुंदनी रेलवे गेट पर गेटमैन के पद पर तैनात थे।
  • बुधवार शाम करीब 4:30 बजे उन्होंने रेलवे टावर वैगन (इंजन) को गुजारने के लिए गेट बंद किया था।
  • इसी दौरान एक तीन साल का बच्चा अचानक दौड़ता हुआ रेलवे ट्रैक पर आ गया।

सामने से वैगन आ रहा था और बच्चा मौत के मुहाने पर था। हरिओम ने पलक झपकते ही बच्चे की ओर दौड़ लगाई और उसे सुरक्षित पटरियों के बीच धकेल दिया। इस कोशिश में बच्चा तो सुरक्षित बच गया, लेकिन हरिओम वैगन की चपेट में आ गए। उनके सिर में गंभीर चोट आने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


गांव और विभाग में शोक की लहर

गुरुवार को पुलिस ने राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। एक छोटे से बच्चे की जान बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले हरिओम के इस साहसी कार्य की हर कोई प्रशंसा कर रहा है। हालांकि, इस हादसे से उनके गांव कादीसहना और रेलवे कर्मचारियों में गहरा शोक व्याप्त है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

"फर्ज के लिए न्योछावर कर दी जान- तीन साल के बच्चे को बचाने के चक्कर में गेटमैन ने हारी जिंदगी"

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story