भीलवाड़ा के फुलियाकलां थाना क्षेत्र में हुए राधेश्याम बावरी हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस टीम और निर्देशन

  • यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा राजेश आर्य तथा वृत्ताधिकारी शाहपुरा ओमप्रकाश विश्नोई के निर्देशन में की गई।
  • थानाधिकारी फुलियाकलां राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
  • टीम में उपनिरीक्षक भागचंद, कांस्टेबल कमलेश, मनीष कुमार, किशोर, तेजपाल तथा महिला कांस्टेबल संज्या शामिल रही।

घटना का विवरण और सूचना

थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह के अनुसार 26 जनवरी 2026 को सुबह करीब नौ बजे गुरली बावरी ने सूचना दी कि "उसके भाई राधेश्याम बावरी का शव कल्याणपुरा खामोर के पास जंगल में पड़ा है।" सूचना मिलते ही थानाधिकारी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल का गहन निरीक्षण कराया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए फुलियाकलां अस्पताल भिजवाया गया।

हत्या का कारण और गिरफ्तारी

मृतक के भाई मुरली बावरी ने रिपोर्ट दी कि उसी दिन सुबह करीब 7.15 बजे रामपाल बावरी ने फोन कर बताया था कि "राधेश्याम उनके गांव के श्मशान के पास बबूलों में पड़ा है।"

जांच में सामने आया कि रामपाल बावरी, नरेश बावरी, मीरा देवी और कन्या देवी ने मिलकर राधेश्याम के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया:

  • रामपाल बावरी (निवासी कल्याणपुरा खामोर)
  • नरेश बावरी (निवासी भगवानपुरा पनोतिया)
  • मीरा देवी (निवासी कल्याणपुरा खामोर)
  • कन्या देवी (निवासी कल्याणपुरा खामोर)

अदालत के आदेश पर इन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।


देर रात मकान में घुसे चोर: नकदी व सोने-चांदी के जेवरात उड़ाए

जिले के रूपपुरा गांव के एक मकान में बीती देर रात घुसे बदमाश लोहे का बक्सा ले उड़े। चोरों ने खेतों में बक्से को तोड़कर नकदी व सोने-चांदी के जेवरात चुराने के बाद बक्से को वहीं छोड़ दिया और फरार हो गए।

वारदात की स्थिति

खास बात यह है कि जिस कमरे से चोर बक्सा ले गये, उसमें परिवार की महिलायें सो रही थी, जिन्हें चोरों की आहट तक सुनाई नहीं दी।

  • पीड़िता: देऊ पत्नी बालू गुर्जर।
  • मकान की स्थिति: देऊ सहित परिवार की महिलाएं व बच्चे नीचे सो रहे थे, बेटा ऊपर के कमरे में था।
  • सुरक्षा चूक: जिस कमरे से बक्सा चोरी हुआ, उस पर दरवाजा नहीं था।

चोरी हुए सामान का विवरण

चोरों ने बक्से के ताले तोड़कर निम्नलिखित सामान पार किया:

  • बैंक से निकलवाकर लाए गए 95 हजार रुपये।
  • अन्य राशि: दो से तीन हजार रुपये।
  • जेवरात: चांदी के तीन कंदौरे, सोने का बोर, मांदलिया आदि।

पुलिस कार्रवाई

सुबह जाग होने पर वारदात का पता चला तो परिवार में हड़कंप मच गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीण खेत से बक्सा घर ले आए। मांडल पुलिस ने वारदात की जानकारी लेते हुए रिपोर्ट प्राप्त कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल चोरों की तलाश की जा रही है, लेकिन इस वारदात से ग्रामीण दहशत में हैं।

Updated On
Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story