भीलवाड़ा: राधेश्याम बावरी हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार
फूलियाकलां थाना पुलिस ने राज्यास निवासी राधेश्याम की हत्या के आरोप में रामपाल और नरेश बावरी को पकड़ा, पारिवारिक विवाद के कारण हुई थी वारदात।
भीलवाड़ा बीएचएन। राज्यास गांव के राधेश्याम बावरी की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में फूलियाकलां थाना पुलिस ने दो आरोपितों रामपाल बावरी व नरेश बावरी को गिरफ्तार कर लिया।
घटना का विवरण और शव की बरामदगी
फूलियाकलां थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि 26 जनवरी 2026 को सुबह करीब 7.15 बजे, राज्यास निवासी मुरली बावरी को सूचना मिली कि उसके भाई राधेश्याम बावरी की लाश जंगल में पड़ी है।
- जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची।
- पुलिस ने शव कब्जे में लिया।
- मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
हत्या की रिपोर्ट और आरोप
इस दौरान मुरली पिता रामलाल बावरी ने इतला दी की:
"आज सुबह करीब 7.15 बजे रामपाल पुत्र शंकर लाल बावरी निवासी कल्याणपुरा ने फोन कर बताया तुम्हारा भाई राधेश्याम पुत्र रामलाल बावरी कल्याणपुरा गांव के श्मशान के पास बबुलों मे पडा है। मारपीट से आई गभीर चोटो से उसके भाई की मृत्यु हो गई थी।"
जानकारी से पता चला कि रामपाल व उसके मामा तथा परिवार वालों ने मिलकर राधेश्याम के साथ गंभीर मारपीट कर हत्या की है। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच की।
आरोपितों की गिरफ्तारी और स्वीकारोक्ति
पुलिस ने तफ्तीश के बाद इस मामले में निम्नलिखित आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया:
- रामपाल (33) पुत्र शंकरलाल बावरी, निवासी कल्याणपुरा, खामोर।
- नरेश (22) पुत्र श्रीराम बावरी, निवासी भगवानपुरा पनोतिया।
दोनों आरोपितों ने परिवारिक विवाद में राधेश्याम बावरी की निर्मम हत्या करना कबूल किया है।
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में शामिल रहे:
- थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह
- उपनिरीक्षक भागचन्द
- वृत शाहपुरा के कमलेश
- थाना फुलियाकला के मनीष कुमार, किशोर और तेजपाल

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
