नंद उत्सव में राधा-कृष्ण मंदिर में 56 भोग, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
भीलवाड़ा के राधा-कृष्ण मंदिर में नंद उत्सव पर 56 भोग लगाया गया। भजनों पर भक्त झूमे और सरोज मानसिंह का जन्मोत्सव भी मनाया गया।

तस्वीर में कमला विहार स्थित मंदिर में राधा-कृष्ण और लड्डू गोपाल के समक्ष सजा हुआ 56 भोग दिखाई दे रहा है।
भीलवाड़ा। कमला विहार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में राधे मंडल के तत्वावधान में नंद उत्सव श्रद्धा और भक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर भगवान राधा-कृष्ण एवं लड्डू गोपाल को मंडल की ओर से श्रद्धापूर्वक 56 भोग अर्पित किया गया। मंदिर परिसर में विशेष सजावट की गई, वहीं भगवान के मनमोहक श्रृंगार के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ लिया।
मंडल के प्रवक्ता अंकित सोमानी ने बताया कि नंद उत्सव के अवसर पर भगवान राधा-कृष्ण एवं लड्डू गोपाल को 56 भोग लगाया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और भजनों की मधुर प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य करते हुए उत्सव का आनंद लिया।
मंडल की लीला चेचाणी ने बताया कि नंद उत्सव के साथ मंडल की बहन सरोज मानसिंह का जन्मोत्सव भी उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सभी भक्तों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और जन्मोत्सव की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम में “बांके बिहारी की देख छटा”, “जन्म उत्सव आपका”, “आओ-आओ सांवरिया बेगा आओ” सहित अनेक भजनों की प्रस्तुतियां हुईं। भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते और नृत्य करते नजर आए। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति, उल्लास और उत्साह का माहौल बना रहा।
श्रद्धालुओं ने भगवान राधा-कृष्ण से सुख-समृद्धि एवं परिवार में खुशहाली की मंगलकामना की। इस अवसर पर भगवती मुंद्रा, सीता चांडक, सावित्री, अनीता पुंडीर, सूरज चौधरी, सुनीता तोषनीवाल, चंद सोनी, सरोज मानसिंह, वशिष्ठ मैडम, सुमन मुरारका, कृष्णा पांडे सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
