25 जुलाई को भीलवाड़ा पहुंचेगे राष्ट्रीय संत श्री पुलक सागर जी महाराज, वैश्य फेडरेशन करेगा भव्य स्वागत
भीलवाड़ा में 25 जुलाई को राष्ट्रीय संत श्री पुलक सागर जी महाराज के मंगल प्रवेश पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन भव्य स्वागत करेगा। जानिए कार्यक्रम की पूरी जानकारी।

तस्वीर में बाईं ओर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन का आधिकारिक लोगो और दाईं ओर जैन संत श्री पुलक सागर जी महाराज आशीर्वाद की मुद्रा में नजर आ रहे हैं।
भीलवाड़ा में 25 जुलाई को राष्ट्रीय संत श्री पुलक सागर जी महाराज के मंगल प्रवेश के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन जिला भीलवाड़ा की ओर से गोलप्याऊ चौराहे पर भव्य पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर फेडरेशन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के युवा जिलाध्यक्ष अंकित सोमानी ने बताया कि राष्ट्रीय संत श्री पुलक सागर जी महाराज के नगर आगमन को लेकर फेडरेशन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य एवं समाजजन मौजूद रहेंगे और पुष्प वर्षा कर संतश्री का भावपूर्ण स्वागत करेंगे।
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम श्रद्धा, आस्था एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक होगा। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन द्वारा स्वागत कार्यक्रम का आयोजन व्यापक स्तर पर किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों की भी सहभागिता रहेगी।
फेडरेशन ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं से निर्धारित समय पर गोलप्याऊ चौराहे पर पहुंचकर राष्ट्रीय संत श्री पुलक सागर जी महाराज के भव्य स्वागत में सहभागी बनने का आग्रह किया है। कार्यक्रम को लेकर संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों में उत्साह का माहौल है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
