भीलवाड़ा: निजी स्कूल संघ ने यू-डाईस और नवीनीकरण पर जताया रोष
800 स्कूलों का 11 साल से अटका नवीनीकरण और यू-डाईस प्रमाणीकरण में आ रही तकनीकी बाधाओं को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

भीलवाड़ा में यू-डाईस प्रमाणीकरण और 11 वर्षों से लंबित स्कूलों के नवीनीकरण की मांग को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपते जिलाध्यक्ष अर्जुन देवलिया और अन्य पदाधिकारी।
भीलवाड़ा: जिला निजी शिक्षण संस्थान संघ ने शिक्षा विभाग और सुवाणा ब्लॉक कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष व्यक्त किया है। संघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन देवलिया ने जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) को ज्ञापन सौंपकर यू-डाईस प्रमाणीकरण में आ रही बाधाओं और विभाग के दोहरे मापदंडों पर सवाल उठाए हैं।
11 साल से अटका है सैकड़ों स्कूलों का नवीनीकरण
जिलाध्यक्ष देवलिया ने बताया कि जिले के लगभग 800 निजी स्कूलों के नवीनीकरण आदेश वर्ष 2014 से लंबित हैं। "जब विभाग ने स्वयं पोर्टल बंद कर रखा है, तो यू-डाईस सर्टिफिकेशन के लिए नवीनीकरण की प्रति मांगना तर्कहीन है।" उन्होंने सवाल उठाया कि यदि ये स्कूल ’अनाधिकृत’ हैं, तो पिछले 11 वर्षों से आरटीई के तहत इनका भौतिक सत्यापन कैसे हो रहा है और विभाग के कर्मचारी इसका लाभ कैसे ले रहे हैं?
सुवाणा ब्लॉक कार्यालय पर गुमराह करने का आरोप
संघ ने आरोप लगाया कि सुवाणा ब्लॉक कार्यालय में यू-डाईस कार्य के नाम पर पिछले दो माह से संचालकों को चक्कर कटवाए जा रहे हैं। तकनीकी अनभिज्ञता का बहाना बनाकर संचालकों को गुमराह किया जा रहा है। ऑनलाइन डेटा भरने के बावजूद ’सर्टिफाइड प्रमाण पत्र’ जारी नहीं किए जा रहे और तकनीकी समस्या का बहाना बनाकर निजी स्कूलों का शैक्षणिक कार्य बाधित किया जा रहा है।
ज्ञापन में प्रमुख मांगें
- यू-डाईस पोर्टल पर उपलब्ध ’टेम्परेरी सर्टिफिकेट’ विकल्प का प्रयोग कर गतिरोध तुरंत समाप्त किया जाए।
- पोर्टल खुलने पर नवीनीकरण कार्य पूर्ण करने हेतु स्कूलों को पाबंद किया जाए, लेकिन वर्तमान में यू-डाईस न रोका जाए।
आंदोलन की चेतावनी और उपस्थिति
अर्जुन देवलिया ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि "यदि शिक्षा विभाग ने इस समस्या का अविलंब निस्तारण नहीं किया, तो जिला संगठन विभाग के विरुद्ध उग्र आंदोलन शुरू करेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।"
इस दौरान निम्नलिखित पदाधिकारी उपस्थित थे:
- शहर अध्यक्ष दिनेश छीपा, महेन्द्र शर्मा
- सत्यप्रकाश तिवाड़ी, भुवनेश्वर तिवाड़ी
- दुर्गेश लखारा, महेश चन्द्र राठौड़
- दिनेश कुमार गौड़, सुनील कुमार बैरवा
- दिनेश छीपा पुर, अशोक आमेटा, विजेश पहाड़िया

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
