भीलवाड़ा में प्रिंटिंग प्रेस का औचक निरीक्षण, नियमों की पालना के निर्देश
जनसंपर्क विभाग की टीम ने कांवाखेड़ा में समाचार पत्रों के मुद्रण का जायजा लेकर रिकॉर्ड संधारित करने के दिए निर्देश।

भीलवाड़ा, 7 अक्टूबर। जिला जनसंपर्क कार्यालय की टीम ने बुधवार को कांवाखेड़ा स्थित प्रिंटिंग प्रेस का औचक निरीक्षण किया। पीआरओ श्री रवींद्र कुमार वैष्णव के आदेशानुसार एपीआरओ श्री ईशांत काबरा के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान समाचार पत्रों के मुद्रण एवं प्रकाशन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और आवश्यक अभिलेखों की जानकारी ली गई।
निरीक्षण टीम में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी श्री महावीर कुमार पाराशर, वरिष्ठ सहायक श्री रोहित वर्मा तथा कनिष्ठ सहायक श्री कालूलाल बैरवा शामिल रहे। टीम ने प्रिंटिंग प्रेस में समाचार पत्रों एवं अन्य मुद्रित समाचार पत्रों के प्रकाशन से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा मुद्रक से आवश्यक अभिलेखों एवं प्रक्रियाओं की जानकारी ली।
एपीआरओ श्री ईशांत काबरा ने प्रेस संचालक को समाचार पत्रों के मुद्रण एवं प्रकाशन से संबंधित निर्धारित नियमों, प्रावधानों एवं निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाचार पत्रों के मुद्रण एवं प्रकाशन में निर्धारित नियमों की अनदेखी अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।
प्रेस संचालक को नियमित मुद्रित किए जाने वाले समाचार पत्रों से संबंधित रिकॉर्ड मेंटेन करने तथा आवश्यक दस्तावेजों को व्यवस्थित रूप से संधारित रखने के निर्देश भी दिए गए। एपीआरओ ने स्पष्ट किया कि समाचार पत्रों के मुद्रण एवं प्रकाशन से संबंधित व्यवस्थाओं की जांच एवं निगरानी का कार्य नियमित रूप से जारी रहेगा।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
