भीलवाड़ा के आस्था केंद्र श्री बाबाधाम में एक बार फिर मानवता और सेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत होने जा रहा है। हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए श्री बाबाधाम पर 4 जनवरी 2026, रविवार को भव्य रक्तदान महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इस आयोजन का उद्देश्य न केवल भक्तों को सुव्यवस्थित दर्शन की सुविधा देना है, बल्कि जरूरतमंदों के लिए जीवनदायी रक्त संग्रह करना भी है।

श्री बाबाधाम परिवार के सेवादारों द्वारा मंदिर प्रांगण में विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मां के दरबार के सामने ही रक्तदान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेड लगाए जाएंगे, ताकि भक्त दर्शन और रक्तदान दोनों पुण्य कार्य सहज रूप से कर सकें। “न चढ़ता है पैसा, न चढ़ता है दान — ऐसा है श्री बाबाधाम” की भावना के साथ यहां असहाय, बेसहारा और दुर्घटना पीड़ितों के लिए रक्तदान किया जाता है।

इस वर्ष भी रक्तदान महात्मा गांधी अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ के सहयोग से संपन्न होगा। एकत्रित रक्त सरकारी महात्मा गांधी अस्पताल को दिया जाएगा, जहां इसका उपयोग गरीब, असहाय और एक्सीडेंट के गंभीर मामलों में किया जाएगा। रक्तदान के इच्छुक भक्तजन अपने नाम पहले से दर्ज करवा सकते हैं।

श्री बाबाधाम पर आयोजित इस रक्तदान महोत्सव का आयोजन संस्था के अध्यक्ष श्री विनीत अग्रवाल के सानिध्य में किया जा रहा है। आयोजन को लेकर एक विशेष बैठक भी संपन्न हुई, जिसमें सभी सेवादारों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसी अवसर पर श्री बाबाधाम का वार्षिक कैलेंडर 2026 का विमोचन भी किया जाएगा, जिसे विमोचन के बाद पूरे देश में वितरित किया जाएगा।

श्री बाबाधाम परिवार ने मां के दरबार में रक्तदान करने के इच्छुक सभी भक्तजनों को सादर आमंत्रित किया है। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का सशक्त संदेश भी देता है।

Updated On
Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story