भीलवाड़ा। प्रेम प्रकाश आश्रम में आयोजित चालीसा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित सत्संग में कोटा से पधारे संत श्यामलाल ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि मनुष्य जीवन में सत्संग का मिलना अत्यंत सौभाग्य की बात है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सत्संग के माध्यम से ही आत्मा की शुद्धि संभव है। प्रेम प्रकाश सेवा मण्डली के परमानन्द गुरनानी ने जानकारी दी कि सद्गुरु टेऊँराम चालीसा महोत्सव एवं निर्जला ग्यारस के पावन उपलक्ष में इस सत्संग का भव्य आयोजन किया गया।

संत श्यामलाल ने सत्संग को संबोधित करते हुए कहा कि संतों का संग और सत्संग भाग्य से ही प्राप्त होता है। उन्होंने इस संदर्भ में उल्लेख किया कि संत मिले, सत्संग मिले, मंगता और मेहमान, कहे टेऊँ भाग्य उदय की चार निशानी जान। वर्तमान में सद्गुरु टेऊँराम चालीसा महोत्सव देश-विदेश के विभिन्न आश्रमों में श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। संत ने सद्गुरु टेऊँरामजी महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनकी माता कृष्णा देवी ने 40 दिनों तक कठोर तपस्या व व्रत रखा, जिसके उपरांत सद्गुरु टेऊँरामजी महाराज का अवतार हुआ। उनकी बचपन से ही भजन, ध्यान व सुमिरन में गहरी रुचि थी। उन्होंने जीवन पर्यन्त सनातन धर्म का प्रचार किया और देश-विदेश में प्रेम प्रकाश आश्रमों का निर्माण कर मानवता की सेवा की।

सत्संग के दौरान निर्जला ग्यारस के उपलक्ष में हरिनाम संकीर्तन एवं चालीसा का पाठ किया गया। वहीं, सेवा मण्डली द्वारा आश्रम के बाहर राहगीरों व संगत को आम व ठण्डे शर्बत का वितरण कर सेवा भाव प्रदर्शित किया गया। प्रेम प्रकाश सेवा मण्डली के किशोर गुरनानी व राहुल परमानन्दानी ने बताया कि संत श्यामलाल के दोपहर 12.15 बजे कुमुद विहार-3 पहुँचने पर मण्डली एवं प्रेम प्रकाश महिला मण्डली द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कोटा से आए गुलशन कुमार द्वारा गाए गए सद्गुरु टेऊँराम महाराज की महिमा के भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। इस आयोजन में कन्हैयालाल रामवानी, हीरालाल गुरनानी, वीरूमल पुरसानी, निर्मल आहूजा, फतन दास लालवानी, मोहन तुलस्यानी, सोनू मोरवानी, मोनू मोरवानी, राजकुमार गुरनानी, गिरीश गाँधी, दिनेश बत्रा, रवि धनकानी, आसन दास लिमानी, तेज कुमार बाबानी, संतोष जाजानी, सुरेश दादवानी, ओमप्रकाश गुलाबानी, धीरज पेशवानी, कमल वैशनानी, भावेश गुरनानी, विजय गुरनानी, आसन दास गुरनानी, गोविन्द्र सामतानी, मनोज रामचन्दानी, चन्द्रकुमार परमानन्दानी, राहुल परमानन्दानी, रजत परमानन्दानी सहित प्रेम प्रकाश महिला मण्डली के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story