भीलवाड़ा। प्रेमप्रकाश आश्रम में सद्गुरू स्वामी टेऊराम चौथ (मासिक अवतरण दिवस) और सावण मास के तृतीय सोमवार के उपलक्ष्य में अन्नक्षेत्र, फल वितरण और जल सेवा का आयोजन किया गया। आश्रम के बाहर हरनी महादेव जाने वाले कावड़ यात्रियों, पैदल यात्रियों और राहगीरों के लिए सेवा कार्य किया गया।

प्रेमप्रकाश सेवा मंडली के अध्यक्ष परमानंद गुरनानी ने बताया कि सद्गुरू स्वामी टेऊराम चौथ और श्रावण मास के तृतीय सोमवार के उपलक्ष्य में कावड़ यात्रियों, पैदल यात्रियों और राहगीरों के लिए अन्नक्षेत्र के तहत सांवा व आलू का वितरण किया गया। इसके साथ ही फल वितरित किए गए और जल सेवा भी की गई।

उन्होंने बताया कि यह सेवा सद्गुरू स्वामी टेऊराम चौथ तथा सावण मास के हर सोमवार को की जाती है। सेवा के माध्यम से हरनी महादेव जाने वाले कावड़ यात्रियों सहित पैदल यात्रियों और राहगीरों को अन्न, फल और जल उपलब्ध कराया गया।

इस अवसर पर फतनदास लालवानी, किशोर गुरनानी, राहुल परमानन्दानी, नवीन सबनानी, सुरेश दादवानी, राजकुमार निहालानी, विजय थावानी, आशा लालवानी, दया लालवानी, सुनीता तुलस्यानी और ज्योति थावानी समेत कई प्रेमियों ने अपनी सेवा दी। आयोजन में सेवा कार्य के माध्यम से सद्गुरू स्वामी टेऊराम चौथ और सावण मास के सोमवार की परंपरा को आगे बढ़ाया गया।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story