भीलवाड़ा में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर प्रेम प्रकाश आश्रम में भजन, सत्संग और सेवा भाव से परिपूर्ण आध्यात्मिक आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें भक्ति की गंगा प्रवाहित होती नजर आई। इस अवसर पर आश्रम परिसर में भजन एवं सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया गया, साथ ही आश्रम के बाहर राहगीरों के लिए अन्नक्षेत्र के तहत पुलाव प्रसाद, ठंडा जल एवं शरबत का वितरण किया गया।

प्रेम प्रकाश सेवा मंडली के परमानन्द गुरनानी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरुषोत्तम मास के अवसर पर प्रेम प्रकाश आश्रम में भजन और सत्संग का विशेष आयोजन रखा गया था, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान आश्रम के बाहर राहगीरों को अन्नक्षेत्र के रूप में पुलाव प्रसाद, ठंडा जल एवं शर्बत वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया गया।

सत्संग कार्यक्रम में राहुल परमानन्दानी, कन्हैयालाल रामवानी, राजकुमार गुरनानी, भावेश गुरनानी एवं मोहन दास तुलस्यानी ने सद्गुरू स्वामी टेऊँराम जी महाराज के भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पूरे आयोजन में श्रद्धा और भक्ति का विशेष संचार देखने को मिला।

इस अवसर पर सतपाल गांधी, निर्मल आहूजा, मोनु मोरवानी, सुरेश दादवानी, रवि धनकानी, प्रताप राय चन्दानी, गोविन्द सामतानी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। महिला मंडली से नीलू वाधवानी, कमला रामवानी, ज्योति गुरनानी, निशा गुरनानी, वर्षा आहूजा एवं सुनीता तुलस्यानी सहित अनेक प्रेमियों ने भी सत्संग में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

पुरुषोत्तम मास के इस आयोजन ने न केवल आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण किया, बल्कि सेवा और समर्पण की भावना को भी सशक्त रूप से प्रस्तुत किया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और सामाजिक सद्भाव का संदेश प्रसारित हुआ।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story