भीलवाड़ा में प्रकृति संगम आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
जीतो भीलवाड़ा चैप्टर ने चार्ली नेचर पार्क में पौधरोपण कर सदस्यों को प्रकृति के करीब लाने और पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बनाने का संदेश दिया।

24 नवंबर को बनेड़ा के चार्ली नेचर पार्क में जीतो सदस्यों ने पौधे को पानी देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
भीलवाड़ा, 24 नवंबर। पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक विरासत को समृद्ध बनाए रखने का संदेश देते हुए जीतो भीलवाड़ा चैप्टर की ओर से मंगलवार को बनेड़ा स्थित चार्ली नेचर पार्क में प्रकृति संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। जीतो चैप्टर, लेडिज विंग और यूथ विंग के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस आयोजन में सदस्यों ने प्रकृति के साथ समय बिताकर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।
सुबह 7 से 8.45 बजे तक आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य जीतो सदस्यों को प्रकृति से जोड़ना और उन्हें नेचर फ्रेंडली बनने के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान एनवॉयरनमेंट एंड सस्टेनेबिलिटी कन्वेनर संजय जैन के संयोजन में प्रकृति संगम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे कार्य करेंगे, जिनसे प्राकृतिक विरासत समृद्ध बनी रहे।
इस अवसर पर सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर प्रकृति से जुड़ने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया। सभी सदस्यों ने प्रकृति के सानिध्य में बिताए पलों का आनंद लिया और भविष्य में भी निरंतर इस तरह के आयोजन किए जाने की भावना जताई।
कार्यक्रम में जीतो भीलवाड़ा चैप्टर के चेयरपर्सन डॉ. संपत जैन, चीफ सेक्रेटरी अकिन चौधरी, ललित डोसी, निशांत जैन, राजेन्द्रकुमार बाबेल, सुरेन्द्र चौधरी, ललित जैन सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। प्रकृति संगम के माध्यम से सदस्यों ने पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने का संदेश दिया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
