भीलवाड़ा, 23 फरवरी। प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारबिंद से 9 से 15 अप्रेल तक धर्मनगरी भीलवाड़ा में पहली बार होने वाली शिव महापुराण कथा आयोजन की तैयारियों को गति देने के लिए श्री शिवमहापुराण कथा आयोजन समिति की बैठक रविवार को संकटमोचन हनुमान मंदिर परिसर में मंदिर के महन्त बाबूगिरीजी महाराज के सानिध्य में हुई।


आयोजन समिति की बैठक एवं अध्यक्षता

बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने की। बैठक में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने आजादनगर स्थित मेडिसिटी ग्राउण्ड पर होने वाले आयोजन को लेकर अब तक हो चुकी तैयारियों के बारे में जानकारी दी।

  • उन्होंने कहा कि इस भव्य एतिहासिक आयोजन को सफल व यादगार बनाने के लिए वित्त संग्रह सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से करने के लिए शीघ्र ही विभिन्न कमेटियों का गठन कर उनके संयोजक व सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी।
  • इसी तरह कथा आयोजन समिति के कार्यालय का शुभारंभ भी आगामी कुछ दिनों में कर दिया जाएगा।

समिति अध्यक्ष एवं महंत के विचार

समिति के अध्यक्ष विधायक अशोक कोठारी ने कहा कि "मेवाड़ की धरा पर पहली बार हो रहे इस आयोजन से भीलवाड़ावासियों की प्रतिष्ठा जुड़ी है। इसको सफल बनाने के लिए सभी को समर्पित भाव से सेवाएं देनी है। हर समाज ओर संगठन को इस आयोजन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा ताकि ये जन-जन का आयोजन हो सके।"

कथा में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं आए इसके लिए समुचित प्रबंध किए जाएंगे; भोजन व्यवस्था से लेकर पार्किंग प्रबंधन तक हर तरह की व्यवस्था सुचारू बने रहे इसके प्रबंध होंगे।

इस महा आयोजन के सूत्रधार ओर प्रेरक महन्त बाबूगिरीजी महाराज ने आर्शीवचन प्रदान करते हुए कहा कि "ये आयोजन सभी भीलवाड़ावासियों के लिए है ओर सभी को मिलकर इसे सफल बनाना है। जो व्यक्ति जिस रूप में सहयोग प्रदान कर सके उससे वैसा सहयोग लेकर आयोजन से जोड़ना चाहिए।"


आयोजन का विवरण एवं उपस्थित सदस्य

बैठक में समिति के कैलाश डाड एवं रजनीकांत आचार्य ने आयोजन से जुड़ा अब तक का लेखा जोखा भी प्रस्तुत किया। बैठक का संचालन पंडित अशोक व्यास ने किया।

बैठक में निम्नलिखित सदस्यों ने उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने के लिए सुझाव दिए:

पीयूष डाड, बद्रीलाल सोमानी, मंजू पोखरना, रामेश्वर ईनाणी, ललित सोमानी, रमेश बंसल, डॉ. उमाशंकर पारीक, चित्तवन व्यास, सत्येन्द्र बिरला, चेतन मानसिंहका, दुर्गालाल सोनी, गोपीकिशन पाटोदिया, संजय राठी, बाबूलाल टांक, राजेश कुदाल, अशोक काबरा, दिनेश सोनी, प्रहलाद सोनी, दिनेश सुथार, कमल कोठारी, राहित गगरानी, ओमप्रकाश लड्ढा, दिनेश सेन, कैलाशचन्द्र जागेटिया, महेश मण्डोवरा, गोपाल जागेटिया, कैलाश बल्दवा, दिनेश राठी, स्नेहलता पटवारी, सवित्री शर्मा, कैलाश तेली, चन्द्रप्रकाश आगाल, कैलाशचन्द्र लखोटिया, बनवारीलाल लड्ढा, कमल शर्मा, हिमांशु नागौरी, प्रहलाद आगीवाल, भैरूलाल जोशी, दुर्गालाल जोशी।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story