धर्मनगरी भीलवाड़ा में पहली बार प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारबिंद से 9 से 15 अप्रैल तक शिव महापुराण कथा का आयोजन आजादनगर स्थित मेडिसिटी ग्राउंड पर किया जाएगा।


तैयारियों हेतु महत्वपूर्ण बैठक

पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा 9 से 15 अप्रैल तक होने वाली शिव महापुराण कथा की तैयारियों के लिए शनिवार को एक विशेष बैठक आयोजित की गई। यह बैठक संकटमोचन हनुमान मंदिर के महंत बाबूगिरीजी महाराज के सानिध्य में एवं समिति के अध्यक्ष भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

  • आयोजन स्थल: मेडिसिटी ग्राउंड, आजादनगर, भीलवाड़ा।
  • मुख्य वक्ता: प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा।
  • अपेक्षित भीड़: प्रतिदिन दो से तीन लाख शिव भक्तों के उमड़ने की संभावना।

प्रशासनिक और संगठनात्मक निर्णय

समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने कथा आयोजन को लेकर शुरू हो चुकी तैयारियों के बारे में जानकारी दी। बैठक में विधायक कोठारी ने आयोजन को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने के लिए व्यापक तैयारियां करने के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक के मुख्य बिंदु निम्न रहे:

  • आयोजन के लिए नए सिरे से प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त करने हेतु शीघ्र ही आवेदन प्रस्तुत किया जाएगा।
  • तैयारियों को गति देने के लिए शीघ्र ही विभिन्न कमेटियों का गठन कर अलग-अलग दायित्व दिए जाएंगे।
  • कथा समिति का कार्यालय भी शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा।
  • सभी के सहयोग से ऐतिहासिक भक्तिमय आयोजन हो, इसके लिए कथा आयोजन की तैयारियों में सर्व समाज को जोड़ा जाएगा।

मार्गदर्शन एवं आशीर्वचन

आयोजन के सूत्रधार महंत बाबूगिरीजी महाराज ने आशीर्वचन प्रदान करते हुए कहा कि:

"हम सभी को मिलकर इस आयोजन को महादेव की भक्ति से परिपूर्ण भव्य एवं यादगार बनाना है, जिसे जो भी दायित्व सौंपा जाए वह उसे समर्पित भाव से निभा कर इस कथा महायज्ञ में अपनी भागीदारी निभाएं।"


उपस्थित गणमान्य सदस्य

इस बैठक में शहर के विभिन्न प्रबुद्ध जन और समिति सदस्य उपस्थित थे:

पंडित अशोक व्यास, बद्रीलाल सोमानी, रामेश्वर ईनाणी, कन्हैयालाल स्वर्णकार, कैलाश डाड, रजनीकांत आचार्य, ललित सोमानी, कैलाश डाड, सत्येंद्र बिरला, दुर्गालाल सोनी, गोपीकिशन पाटोदिया, निलेश कांठेड़, संजय राठी, बाबूलाल टांक, राजेश कुदाल, दिनेश सोनी, दिनेश सुथार, राजकुमार ईनाणी, कमल कोठारी, राघव आचार्य, निर्मल जोशी, संजय खन्ना, राजकुमार शर्मा, एवं ओमप्रकाश लढ़ा आदि सदस्य उपस्थित थे।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story