भीलवाड़ा, 6 मार्च। देश के प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारबिंद से धर्मनगरी भीलवाड़ा में 8 से 14 अप्रेल तक आजादनगर स्थित मेडिसिटी ग्राउण्ड में होने वाली श्री शिव महापुराण कथा के लिए कथा आयोजक श्री शिव महापुराण कथा आयोजन समिति के कार्यालय का शुभारंभ शनिवार दोपहर 12.15 बजे होगा।

संतों के सानिध्य और विधायक की अध्यक्षता में होगा उद्घाटन

समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने बताया कि "हेड पोस्टऑफिस के सामने संकटमोचन हनुमान मंदिर के पास स्थित इस कार्यालय का शुभारंभ कथा आयोजन के सूत्रधार महन्त बाबूगिरीजी महाराज एवं भीलवाड़ा के विभिन्न संत महात्माओं के सानिध्य में होगा।" इस गरिमामयी कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी करेंगे।

मेडिसिटी ग्राउण्ड पर ऐतिहासिक आयोजन की व्यापक तैयारियां

आजादनगर स्थित मेडिसिटी ग्राउण्ड पर होने वाले इस आयोजन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है। मैदान पर सफाई का कार्य प्रारंभ हो चुका है एवं आयोजन की तैयारियों के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर दायित्व सौंपे जा रहे है। आयोजन समिति इस विशाल धार्मिक समागम को सुव्यवस्थित करने में जुटी हुई है।

7 अप्रेल को भव्य कलश शोभायात्रा से होगा शंखनाद

कथा प्रारंभ होने से एक दिन पूर्व 7 अप्रेल को भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन होगा। इसमें हजारों की संख्या में मातृशक्ति सिर पर मंगलकलश धारण करके चलेंगी, जो पूरे शहर को शिवमय बनाने का कार्य करेंगी।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story