धर्मनगरी भीलवाड़ा के इतिहास में पहली बार प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारबिंद से होने जा रही भव्य श्री शिव महापुराण कथा को लेकर उत्साह चरम पर है। आगामी 8 से 14 अप्रैल तक आजादनगर मेडिसिटी ग्राउंड पर आयोजित होने वाले इस विराट धार्मिक अनुष्ठान हेतु विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित करने का क्रम सघनता से जारी है। कथा के मुख्य सूत्रधार संकटमोचन हनुमान मंदिर के महंत बाबूगिरीजी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए श्री शिव महापुराण कथा आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने राजस्थान सरकार के शीर्ष नेतृत्व से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें सादर आमंत्रित किया है।

समिति के अध्यक्ष एवं विधायक अशोक कोठारी तथा कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने जयपुर प्रवास के दौरान उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा तथा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात कर उन्हें कथा में सम्मिलित होने का न्योता दिया। इसके साथ ही उद्योग एवं खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा, सहकारिता मंत्री गौतम दक एवं खाद्य मंत्री सुमित गोदारा को भी आयोजन में विशिष्ट आतिथ्य प्रदान करने हेतु आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं मंत्रियों ने आयोजन की भव्यता की सराहना करते हुए इसकी सफलता हेतु अपनी मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।

आमंत्रण दल में समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील जागेटिया एवं प्रशासनिक प्रभारी अर्पित कोठारी सहित अन्य सदस्य भी सम्मिलित रहे। उल्लेखनीय है कि समिति द्वारा पूर्व में ही राजस्थान के राज्यपाल हरिभाउ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस पावन कथा के लिए निमंत्रण भेजा जा चुका है। भीलवाड़ा की धरा पर होने वाला यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि इसमें प्रदेश के शीर्ष राजनेताओं की उपस्थिति इसकी महत्ता को और अधिक द्विगुणित करेगी।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story