भीलवाड़ा में 23 जुलाई को कई क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती, अलग-अलग समय पर बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति
भीलवाड़ा में 23 जुलाई को शहर के कई प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। अ.वि.वि.नि.नि.लि. के सहायक अभियंता राम मिलन यादव ने प्रभावित क्षेत्रों और समय-सारिणी की जानकारी जारी की है। जानिए किन-किन इलाकों में कब तक रहेगी बिजली कटौती।

भीलवाड़ा में 23 जुलाई को विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित विद्युत कार्यों के कारण अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। अ.वि.वि.नि.नि.लि. भीलवाड़ा के सहायक अभियंता राम मिलन यादव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
उन्होंने बताया कि फतेह टॉवर, कोतवाली, मुरली विलास रोड, स्छज् रोड, नगर परिषद क्वार्टर, गुरुद्वारा, सिंधु नगर, जूनावास, बड़े मंदिर के आस-पास, भोमियों की गली, मेहताब की ताल, बैरवा मोहल्ला, बहाला, नीलगारों की मस्जिद, गुलमंडी, जामा मस्जिद, नागोरी गार्डन, सर्राफा बाजार, महावीर पार्क, स्टेशन रोड, सदर बाजार, गोल प्याऊ चौराहा, बाजार न-2, काबरा गली तथा इससे संबंधित क्षेत्रों में 23 जुलाई को प्रातः 09:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
इसी प्रकार 11 केवी आजाद नगर फीडर से जुड़े आजादनगर सेक्टर एफ, जी, एच, आई, जे, के, एल, रामधाम के पीछे, पीएफसी रेस्टोरेंट, बीएसएल गेस्ट हाउस, माहेश्वरी स्कूल, कुंभा सर्किल, शर्मा क्लिनिक, पोखर आलू बड़ा, पुराना बस स्टैंड, डांगी फैक्ट्री के पीछे, बीज गोदाम, सावरिया मंदिर, महादेव कॉटन मिल, सुजुकी इंक्लेव, चित्तौड़ रोड, जयहिंद सर्किल, ट्रांसपोर्ट नगर एवं आजादनगर फीडर से संबंधित क्षेत्रों में सुबह 08:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इसके अलावा 11 केवी पटेल नगर फीडर से जुड़े कमला विहार, केसरिया पारस, कमला हाइट, कमला क्रिस्टल, आशिका होटल, कमला इंक्लेव, कमला पाम, कमला नैनो, सुखाड़िया स्टेडियम, समेलिया फाटक तथा आसपास के क्षेत्रों में दोपहर 01:00 बजे से 04:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
सहायक अभियंता राम मिलन यादव ने बताया कि निर्धारित समय के दौरान संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी, इसलिए उपभोक्ता आवश्यक कार्य पहले से पूर्ण कर लें।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
