Bhilwara Power Cut: भीलवाड़ा के कई इलाकों में बुधवार को बिजली सप्लाई बाधित रहेगी
11 केवी सिंधु नगर, नेहरू रोड और पटेल नगर फीडर पर मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

भीलवाड़ा, 29 सितंबर। शहर के कई इलाकों में बुधवार को विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। अ.वि.वि.नि.नि.लि. के सहायक अभियंता हरीश कुमार टेलर ने बताया कि संबंधित क्षेत्रों में 11 केवी सिंधु नगर फीडर, 11 केवी नेहरू रोड (पावर हाउस) और 11 केवी पटेल नगर से जुड़े क्षेत्रों में प्रातः 08 बजे से 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
11 केवी सिंधु नगर फीडर से जुड़े तेज सिंह सर्किल, श्याम विहार, ज्योति नगर, मुहम्मदी कॉलोनी, बोहरा कॉलोनी, गांधी सागर तालाब के सामने, भवानी नगर, सुंदरम् रिसोर्ट, लक्ष्मी नगर, हनुमान कॉलोनी, शास्त्री नगर विस्तार, बड़ला चैराहा, स्विफ्ट कॉलेज, मंगलम प्लाजा, हुसैन कॉलोनी, इंद्रा कॉलोनी, हरनी रोड और भोपालपुरा रोड क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इसी तरह 11 केवी नेहरू रोड (पावर हाउस) से संबंधित वर्धमान कॉलोनी, आर के कॉलोनी, प्राइवेट बस स्टेण्ड, रोडवेज बस स्टेण्ड, लोकपीड़ा कॉम्पलेक्स, चामुण्डा माता मन्दिर, गुप्ता हॉस्पीटल, बागड़ लेब, लाईफ लाइन हॉस्पीटल, कृषि उपज मण्डी, वर्धमान कॉलोनी गली नं. 1 से 10 तक, लव गार्डन, कल्याणी हॉस्पीटल बायपास रोड, श्रीजी सिटी, निधिवन कॉलोनी, एमपीएस स्कूल और छापरी चैराहा के आस पास के संबंधित क्षेत्र में भी सुबह 08 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
वहीं 11 केवी पटेल नगर से जुड़े कमला विहार, केसरिया पारस, कमला हाइट, कमला क्रिस्टल, आशिका होटल, कमला इंक्लेव, कमला पाम, कमला नैनो, सुखाड़िया स्टेडियम, समेलिया फाटक एवं आस पास के क्षेत्र में भी इसी अवधि के दौरान विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
विद्युत विभाग के अनुसार संबंधित फीडरों से जुड़े इन सभी क्षेत्रों में बुधवार को प्रातः 08 बजे से 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहने से उपभोक्ताओं को निर्धारित अवधि में विद्युत व्यवधान का सामना करना पड़ेगा।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
